इलाहाबाद: BJP में फिर बगावत, समर्थकों संग 'पदुम' भी हुए सपाई

पदुम जायसवाल भाजपा के न सिर्फ कद्दावर नेता थे बल्कि एक दशक से यहां पार्टी की रीढ को मजबूत कर रहे थे। भाजपाइयों के लिए भी पदुम को टिकट मिलने का भरोसा था।

इलाहाबाद। यहां की राजनीति में भाजपा के लिए सबकुछ ठीक नहीं हो रहा है। शहर दक्षिणी सीट पर नंद गोपाल नंदी के विरोध में शहर के कद्दावर बीजेपी नेता पदुम जायसवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पदुम ने लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पर देर शाम अपने साथ सैकड़ों व्यापारियों और समर्थकों के साथ सपा का दामन थाम लिया है। पदुम शहर दक्षिणी से भाजपा के दावेदार थे और टिकट न मिलने से नाराज चल रहे थे। हालांकि माना जा रहा था कि वह पार्टी में बने रहेंगे। लेकिन अचानक हुई इस बगावत से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

इलाहाबाद: BJP में फिर बगावत, समर्थकों संग 'पदुम' भी हुए सपाई

पदुम जायसवाल हैं व्यापारी वर्ग के बड़े नेता

पदुम जायसवाल भाजपा के न सिर्फ कद्दावर नेता थे बल्कि एक दशक से यहां पार्टी की रीढ़ को मजबूत कर रहे थे। भाजपाइयों के लिए भी पदुम को टिकट मिलने का भरोसा था। लेकिन केशव नीति में दूसरे दलों से आए बड़े-बड़े दिग्गजों को वरीयता मिली। इलाहाबाद में व्यापारी वर्ग का बड़ा नेता पदुम को माना जाता है और अपनी इसी पकड़ के चलते वह दावेदार भी थे। हालांकि अब लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास से पदुम साइकिल की सवारी करने के लिए सपा से जुड़ गए हैं।

इलाहाबाद: BJP में फिर बगावत, समर्थकों संग 'पदुम' भी हुए सपाई

नंद गोपाल नंदी हैं उम्मीदवार

पदुम जायसवाल को शहर दक्षिणी से टिकट मिलना तय माना जा रहा था। लेकिन अचानक से दल-बदल कर आए नंद गोपाल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। जिसे लेकर पूरे शहर में भाजपाइयों ने जमकर हो हल्ला भी किया। शहर दक्षिणी सीट पर व्यापारी वर्ग के वोटरों की बड़ी संख्या है और इनका मत ही हार जीत का रुख तय करता है। नंदी व्यापारी वर्ग पर अच्छी पकड़ रखते हैं लेकिन पदुम के सहारे सपा की ओर रुख किए व्यापारी भाजपा को जोर का झटका धीरे से दे सकते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष भी छोड़ चुके हैं भाजपा का साथ

कुछ दिन पहले ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक दुबे ने भी पार्टी से टिकट न दिए जाने से नाराज होकर पार्टी छोड़ दी थी। फूलपुर और हंडिया विधानसभा चुनाव में से कहीं एक स्थान से टिकट मांग रहे अशोक की दाल नहीं गली थी। भाजपा ने फूलपुर से प्रवीण पटेल और हंडिया में भाजपा-अद गठबंधन प्रत्याशी प्रमिला त्रिपाठी को मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+