इलाहाबाद में हत्या के बाद हिंसक हुआ वकीलों का प्रदर्शन, कई शहरों तक पहुंची आंच
इलाहाबाद। इलाहाबाद जिला कचहरी के अधिवक्ता राजेंद्र श्रीवास्तव की हत्या के बाद से शहर के हालात पूरी तरह से बिगड़ गए हैं। हत्या के विरोध में जिला कचहरी व इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता सड़क पर उतर आए हैं। इलाहाबाद समेत आसपास के जिलों में भी वकीलों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। वाराणसी, कौशांबी, प्रतापगढ़, मेरठ में भी अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं और माहौल बिगड़ने की स्थिति को भांपते हुए हर जगह फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। इलाहाबाद में मेडिकल चौराहा, कचहरी रोड, कटरा मनमोहन पार्क, इलाहाबाद हाईकोर्ट पानी टंकी आदि रोड पर अधिवक्ताओं ने चक्का जाम कर दिया है। जगह-जगह तोड़फोड़ के साथ आगजनी की भी घटनाएं हुई हैं और हालात लगातार काफी बुरे बनते जा रहे हैं।

शहर में बिगड़ते माहौल के बीच आरएएफ, पीएसी व पुलिस बल ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि अधिवक्ताओं की भारी भीड़ के आगे पुलिस बैकफुट पर है और सिर्फ समझाने बुझाने का कार्य चल रहा है। वहीं, वकीलों के प्रदर्शन को देखते हुए न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े जिले के तमाम बड़े अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं जो अधिवक्ताओं से लगातार बातचीत कर रहे हैं। उन्हें शांत रहने व उनसे न्याय व्यवस्था पर भरोसा करने की अपील की जा रही है।

कप्तान को हटाने की मांग
मामले में अधिवक्ताओं ने मौजूदा जिले के पुलिस कप्तान को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है और हत्याकांड के तत्काल खुलासे पर अड़े हुए हैं। वहीं, पुलिस ने मनमोहन पार्क के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी तलाशनी शुरू कर दी है। संभावना है कि थोड़ी देर में वारदात से संबंधित फुटेज भी सामने आ जाएगी और बदमाशों की भी पहचान की जा सकती है। फिलहाल पूरे इलाहाबाद में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल बना हुआ है। कचहरी रोड से लेकर हाईकोर्ट रोड तक अधिवक्ताओं की भारी भीड़ के आगे पुलिस प्रशासन लाचार नजर आ रहा है।
जगह-जगह प्रदर्शनकारियों की भीड़ से हालात बिगड़ रहे हैं। हर रोड पर लगभग यातायात सबसे अधिक प्रभावित है। बड़े छोटे वाहन जाम में फंस गए हैं, जिसमे काफी स्कूली बच्चे भी हैं और पुलिस लगातार जाम छुड़ाने की कोशिश के साथ आवागमन की सुविधा बहाल करने का प्रयास कर रही है।

अब तक की अपडेट -
10:52 am कटरा, मनमोहन पार्क के पास नलिनी फोटोस्टेट पर शूटआउट। वकील राजेश श्रीवास्तव को गोली लगी। करछना निवासी थे और कचहरी मे प्रैक्टिस करते थे।
11:03 am कनपटी पर सटाकर दो गोलियां बदमाशों ने मारीं। वकील की मौत।
11:06 am अभी अभी जिला कचेहरी के अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या के बाद मौके पर जुटे वकील व स्थानीय लोग
12:48 pm आईजी रमित शर्मा जिला जज SK पचौरी उसके सारे सारे जुडिशल मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे।
12:47 pm चक्का जाम और धरना लाश को लेकर वकीलों ने कयी रोड को कब्जे में लिया।
12:49 न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा हर अफसर मौके पर बिगडे हालात संभालने की कोशिश कर रहा है।
12:54 PM समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता ऋचा सिंह ने कहा कि एस. एस.पी और डी एम ऑफिस से 500 मीटर की दूरी पर अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।अपराधियों के हौंसले बुलंद, क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हुई उत्तर प्रदेश में।

1:21 pm अधिवक्ता एकता कान्ति मंच के पदाअधिकारी व अन्य ने मनमोहन पार्क व स्वरूप रानी हास्पीटल के चौराहे पर चक्काजाम किया। एस एस पी को हटाने तथा अभियुक्त को गिरफ्तारी की माग । अधिवक्ताओ की भीड बढती जा रही है।
1:22 pm एसएसपी को हटाने की मांग के साथ विरोध में उतरा अधिवक्ता संघ
1:42 pm अधिवक्ता की हत्या के विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों का चक्का जाम पुतला फूंकने जा रहे है। फोर्स बुलाई गई।












Click it and Unblock the Notifications