बाथरूम में नहा रही लड़की का छुपकर वीडियो बनाया, फिर करने लगा 'गंदी जिद'
इलाहाबाद। इलाहाबाद के धूमनगंज इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रही दसवीं की छात्रा का बाथरूम में नहाते समय मकान मालिक के बेटों ने अश्लील एमएमएस बना लिया। एमएमएस का इस्तेमाल करने के लिये दोनों ने प्लान बनाया और छात्रा को वीडियो दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहले तो लोकलाज वश छात्रा चुप रही, लेकिन दोनो मनचलों की हरकत बढ़ने लगीं और छात्रा को अकेला देखकर उसका हाथ पकड़ने और कमरे में खीचने का प्रयास करने लगे। दोनों की हरकत से आजिज आकर जब छात्रा ने पूरा घटनाक्रम बताया तो मां ने कमरा ही छोड़ देना बेहतर समझा।

एसएसपी से की शिकायत
झलवा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दूसरा कमरा लेने के बाद थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर एसएसपी से मिलने पहुंची। छात्रा की मां ने बताया कि इलाके के अवधेश सिंह के मकान में उसने किराये पर कमरा लिया था। मकान मालिक के बेटे मन्नू सिंह ने बाथरूम में नहा रही उनकी 15 वर्षीय बेटी का चोरी छिपे वीडियो बना लिया। उसके बाद बेटी पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। बेटी ने जब विरोध किया तो धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि जब इसकी शिकायत उन्होंने की तो मन्नू का भाई आलोक सिंह भी उसका साथ देने लगा।
दर्ज हुआ मुकदमा
घटना की कयी बार थाने व सीओ से शिकायत के बाद भी पुलिस के ढुलमुल रवैये पर एसएसपी नितिन तिवारी ने धूमनगंज थाने के इंचार्ज को तलब कर फटकार लगाई। जिसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि घटना इलाहाबाद धूमनगंज थानाक्षेत्र के झलवा इलाके की है। यह इलाका तेजी के साथ डेवलप किया जा रहा है और बड़ी संख्या में यहां किरायेदारों को रखने का ट्रेंड चल रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications