UP: 8वीं तक के स्कूल 24 से 31 मार्च तक रहेंगे बंद, कोविड-19 की बैठक में CM योगी ने लिया फैसला

UP: 8वीं तक के स्कूल 24 से 31 मार्च तक रहेंगे बंद, कोविड-19 की बैठक में CM योगी ने लिया फैसला

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर यूपी में तेजी से बढ़ रहे हैं। बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को 24 से 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया है। इसके अलावा उन सभी शैक्षणिक संस्थानों को भी इस दौरान बंद करने का निर्णय किया गया है, जहां एग्जाम नहीं चल रहे हैं। यह फैसला सोमवार की देर रात कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus: UP में 24 March से 31 March तक स्कूल बंद, CM Yogi की बैठक में फैसला | वनइंडिया हिंदी
    All schools upto class 8 to remain closed from March 24 till March 31 in Uttar Pradesh

    प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर 22 मार्च को कोविड-19 की रोकथाम के लिए रणनीति के संबंध में एक बैठक बुलाई थी। बैठक में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करने के साथ ही संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कमद उठाने के निर्देश सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। बैठक में होली सहित अन्य त्योहारों, पंचायत चुनाव और अलग-अलग राज्यों में कोविड संक्रमण के बढ़ने की स्थिति के मद्देनजर विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

    इसके अलावा ग्राम पंचायत लेवल और शहरों में वार्ड लेवल पर नोडल अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया जाने के भी निर्देश दिए। ये अधिकारी इलाके में आने जाने वालों के कोरोना टेस्ट पर खास ध्यान देंगे। सीएम ने कहा अगर को भी संदिग्ध पाया जाता है तो उसे क्वारंटीन करने और उसका आरटीपीसीआर टेस्ट कराने की व्यवस्था भी कराई जाए। इसके साथ ही सभी के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा। सीएम ने हर जिले में कोरोना अस्पताल की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं।

    वहीं, प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि पर्व व त्योहारों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। लेकिन बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बिना स्थानीय प्रशासन की पूर्वानुमति के कोई जुलूस तथा कार्यक्रम या सार्वजनिक समारोह आयोजित न किए जाएं। इन आयोजनों में हाई रिस्क कैटेगरी जैसे 10 वर्ष की उम्र से कम के बच्चों, 60 से अधिक के वृद्ध और एक से अधिक गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को इनमें शामिल होने से बचाया जाए। अनुमति के पूर्व यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+