सबकुछ ठीक नहीं है सपा में, अखिलेश ने विधायक को जेल भेजा मिलने, आजम खान ने बैरंग लौटाया

लखनऊ, 25 अप्रैल। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर पार्टी के भीतर अलग-अलग तरह की अटकलें लग रही हैं। एक तरफ इस तरह की रिपोर्ट सामने आ रही है कि आखिलेश यादव अब उनसे किनारा करना चाहते हैं तो दूसरी तरफ हाल ही में शिवपाल यादव ने उनसे जेल में मुलाकात की और कहा कि उन्हें गलत केस में फंसाया गया है। वहीं सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक रविदास मेहरोत्रा जब आजम खान से मिलने के लिए जेल गए तो आजम खान ने उनसे मिलने से मना कर दिया।

मुझे अखिलेश ने भेजा

मुझे अखिलेश ने भेजा

लखनऊ सेंट्रल से सपा विधायक रविदास ने मीडिया को बताया कि मैं आजम खान से मिलने के लिए सीतापुर गया था, मुझे अखिलेश यादव ने उनसे मिलने के लिए भेजा था। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले शिवपाल यादव आजम से मिलने के लिए गए थे और दोनों के बीच यह मुलाकात तकरीबन एक घंटे तक चली। इसके बाद शिवपाल ने कहा था कि सपा को अपने सबसे बड़े नेता के समर्थन में सड़क पर उतरना चाहिए था।

आजम की हो सकती है हत्या

आजम की हो सकती है हत्या

रविदास मेहरोत्रा ने जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि 26 महीने हो गए हैं आजम खान को जेल में। ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार यूपी में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हमे शक है कि उनकी जेल में हत्या हो सकती है, हम उत्तर प्रदेश विधानसभा में उनके लिए लड़ना जारी रखेंगे। वहीं आजम खान से अखिलेश यादव की दूरी के सवाल पर रविदास ने कहा कि यह गलत है, मुझे अखिलेश यादव ने ही आजम खान से मिलने के लिए भेजा है। अखिलेश इसरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं जिस तरह से विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

Recommended Video

    Akhilesh Yadav का BJP Government पर आरोप, Azam khan पर कही बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    अखिलेश कर रहे नजरअंदाज

    अखिलेश कर रहे नजरअंदाज

    जेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आजम खान ने किसी से भी मिलने से मना कर दिया है, उन्होंने कहा कि वह ठीक नहीं है। जब रविदास मेहरोत्रा जेल आए तो हमने इसकी जानकारी आजम खान को दी, वह उस वक्त सो रहे थे। जिसके बाद रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि उन्हे परेशान नहीं करें और वह बिना मिले ही चले गए। हाल ही में आजम खान के करीबी फसाहत अली खान ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया था कि वह आजम खान को नजरअंदाज कर रहे हैं, जबसे वह जेल गए हैं अखिलेश उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं, हाल के चुनाव में बेहतर करने के बावजूद वह मुसलमाों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

    जयंत चौधरी ने की थी परिवार वालों से मुलाकात

    जयंत चौधरी ने की थी परिवार वालों से मुलाकात

    वहीं राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने हाल ही में आजम खान के घर का दौरा किया था और उनके परिवार वालों से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद जयंत ने कहा था कि अखिलेश ने कहा कि सपा आजम खान को हर संभव कानूनी मदद मुहैया कराएगी। उनके साथ भाजपा ने अन्याय किया है। इन लोगों ने ऐसे अधिकारी को भेजा जोकि उनके खिलाफ गलत मामले दर्ज करा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+