UP News: योगी सरकार की खास पहल पर उत्तरकाशी सुरंग में फंसे यूपी के सभी श्रमिक सुरक्षित

Uttar Pradesh News: योगी सरकार की खास पहल पर उत्तराकाशी सुरंग में फंसे उत्तर प्रदेश के सभी आठ मजदूरों को सुरक्षित कर लिया गया है। सरकार ने इसकी जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार उत्तराचंल सरकार के संपर्क में है और लगातार प्रयास कर रही है।

वर्तमान समय में उत्तराचंल में रेस्क्यू जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार को हर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। सुरंग में फंसे यूपी के आठ लोगों में छ लोग श्रावस्ती से, एक लखीमपुर खीरी से और एक मिर्जापुर से हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी 8 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

uttar pradesh and uttarakhand

एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल द्वारा टनल आपदा में फंसे मजदूरों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति की जानकारी दी गई। इसी तरह, लखीमपुर खीरी के तहसीलदार निघासन द्वारा टनल आपदा में फंसे मजदूर के परिवार से मुलाकात कर उन्हें जानकारी प्रदान की गई। वहीं, मिर्जापुर के आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि तहसीलदार द्वारा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया गया है।

ये लोग फंसे हैं उत्तरकाशी सुरंग में उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, मिर्जापुर व लखीमपुरखीरी से कुल मिलाकर 8 लोग इस टर्नल में फंसे हैं। श्रावस्ती के छह लोग अंकित मोतीपुर,राम,मिलन पुत्र सुखराम,मोतीपुर,सत्यदेव पुत्र रामदेव,मोतीपुर,संतोष पुत्र विसेश्वर,मोतीपुर,जयप्रकाश पुत्र गनु,मोतीपुर,रामसुन्दर पुत्र मनीराम,मोतीपुर व मंजीत पुत्र चौधरी,भेरमपुर मंघा खीरी और अखिलेश पुत्र रमेश कुमार कोलाना मिर्जापुर के शामिल हैं।

दिवाली पर बीते रविवार को निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन हो गया। जब शिफ्ट बदली जा रही थी। सोमवार को आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने बताया कि जहां पर भूस्खलन हुआ है वहां पर सॉफ्ट रॉक है, जिसके चलते वहां भूस्खलन हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+