'आप' की अलका ने योगी पर की विवादित टिप्पणी, सपा-कांग्रेस पर सॉफ्ट
सूबे के विकास को लेकर योगी सरकार पर हमलावर हुईं अलका लांबा ने कहा की जो व्यक्ति गोरखपुर से कई बार सांसद रहा हो और वर्तमान में सूबे का सीएम होने पर भी ऐसा हो तो वो ...
Recommended Video

भदोही। निकाय चुनाव में प्रचार करने आईं आम आदमी पार्टी से दिल्ली में विधायक अल्का लांबा ने यूपी के मुख्यमंत्री पर विवादित टिप्पणी कर दी। कालीन नगरी भदोही में मंगलवार को अपने पार्टी के प्रत्यासी के पक्ष में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को गवर्नेंस की जानकारी नहीं है, इसलिए उन्हें माला लेकर हिमालय पर चले जाना चाहिए। सूबे के विकास को लेकर योगी सरकार पर हमलावर हुईं अलका लांबा ने कहा की जो व्यक्ति गोरखपुर से कई बार सांसद रहा हो और वर्तमान में सूबे का सीएम होने के बावजूद बीआरडी अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक ना कर सके और उसके कारण वहां मासूम बच्चों की मौत हो तो ऐसे सीएम को वो जाहिल मानती हैं। मिर्जापुर में भी सभा के दौरान उन्होंने सीएम योगी के खिलाफ ऐसी टिप्पणी की।

सपा-कांग्रेस के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर, भाजपा पर हमलावर
मीडिया से बातचीत करने के दौरान अलका लांबा का सपा-कांग्रेस के साथ बसपा के प्रति भी सॉफ्ट कॉर्नर दिखा। जिस तरह केजरीवाल के निशाने पर मोदी रहते हैं, उसी तर्ज पर अलका सिर्फ भाजपा पर हमलावर हुईं। पद्मावती फिल्म को लेकर छिड़े विवाद पर लांबा ने कहा की सीएम शिवराज सिंह चौहान और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच राष्ट्रमाता को लेकर ठन गई है।

शिवराज सिंह जहां पद्मावती को राष्ट्रमाता बताने पर तुले हुए हैं वहीं योगी आदित्यनाथ गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने पर तुले हैं लेकिन हमारी पार्टी को इस फिल्म से कोई मतलब नहीं है, इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड को अपना फैसला लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications