VIDEO: नशे में हैवान बना पति, मिट्टी का तेल छिड़क कर बीवी को जिंदा जलाया

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को ज़िंदा जला दिया। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला ऊपर से लेकर नीचे तक पूरी तरह झुलसी चुकी है जिसकी वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के देवर और भाभी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी पति फरार है।

 जलाते वक्त नशे में धुत था पति

जलाते वक्त नशे में धुत था पति

मामला शहाबाद थाना क्षेत्र के कुतुबनगर गाँव का है जहाँ आज शराबी मंशाराम ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी उर्मिला के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और उसको जान से मारने का प्रयास किया। हालांकि नशे में धुत्त आरोपी पति का ये प्रयास असफल रहा और मौके पर आरोपी के भाई राजेंद्र ने आकर अपनी जल रही भाभी को जैसे-तैसे बचाया और आग बुझाई। मगर तब तक पीड़िता आग की चपेट में आकर पूरी तरह झुलस चुकी थी।

मदद करने पहुंचे देवर और उसकी को पति ने पीटा

मदद करने पहुंचे देवर और उसकी को पति ने पीटा

इस दौरान पीड़िता के देवर और आरोपी के भाई ने बताया की मंशाराम ने मुझे अपनी भाभी को बचाने से रोका और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। लेकिन किसी तरह मुश्किल से देवर ने आग बुझाई और सौ नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की देवरानी सविता देवी ने बताया की आरोपी ने अपनी पत्नी को घर से निकल जाने के लिए कहा था और धमकी दी थी की अगर वो नहीं गई तो उसे जान से मार देगा। आज जब नशे में पति घर आया तो उसने फिर अपनी पत्नी को मारा पीटा और बाद में तेल छिड़क कर आग लगा दी।

महिला स्थिति गंभीर बनी हुई है

महिला स्थिति गंभीर बनी हुई है

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक हरदोई ने पूरे मामले से अवगत कराते हुए बताया की अभी परिजनों की तरफ से किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। प्राप्त होते ही आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+