Hathras Stampede: 'ना ऑक्सीजन, ना दवाई, ना इलाज...', इसकी जिम्मेदार भाजपा है, हादसे पर अखिलेश यादव का आया बयान

Hathras Stampede akhilesh Yadav statement: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में सत्संग के दौरान भगदड़ में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई है। बुधवार सुबह तक इस हादसे में 121 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की गई है। कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है।

वहीं इस हादसे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इस हादसे के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार बताया है।

akhilesh-yadavs-statement-in-hathras-stampede-no-oxygen-no-medicine-no-treatment-bjp-is-responsi

अखिलेश यादव ने कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक है, जिन परिवारों के सदस्यों की जान गई है उन्हें दुख सहने की शक्ति मिले। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जो हादसा हुआ है यह सरकार की लापरवाही है। ऐसा नहीं है कि सरकार को इस कार्यक्रम की जानकारी ना हो।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जब भी इस प्रकार के कार्यक्रम होते हैं तो बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं। इस लापरवाही से जो जान गई हैं उसकी जिम्मेदार सरकार है। अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाया।

Recommended Video

    'ना ऑक्सीजन, ना दवाई, ना इलाज...', इसकी जिम्मेदार भाजपा है, हादसे पर अखिलेश यादव का आया बयान

    उन्होंने कहा कि हादसे के बाद कोई अगर अस्पताल पहुंच गया तो उन्हें पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया। ना ऑक्सीजन, ना दवाई, ना इलाज मिल पाया, इसकी जिम्मेदार भाजपा है जो बड़े-बड़े दावे करती है कि हम विश्वगुरु बन गए हैं। क्या अर्थव्यवस्था का मतलब यह है कि किसी आपातकाल स्थिति में आप लोगों का इलाज न कर पाएं?

    वहीं मीडिया करने द्वारा घटना की जांच कराए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उच्च स्तरीय जांच क्या है? दिल्ली सरकार उनकी है, यूपी सरकार उनकी है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि मीडिया द्वारा जो तस्वीर आ रही हैं उन तस्वीरों के आधार पर ही जांच की जानी चाहिए कि सरकार ने क्या किया।

    प्रशासन सो रहा था क्या?
    80000 की अनुमति और ढाई लाख लोगों के पहुंचने को लेकर अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया जिस पर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासन सो रहा था क्या? क्यों जाने दिया गया लोगों को। बैरिकेडिंग क्यों नहीं की गई और रोकने का इंतजाम क्यों नहीं किया गया।

    यदि भारी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे थे तो फिर फोर्स क्यों नहीं बढ़ाई गई। प्रशासन को तैयारी करनी चाहिए थी। अपनी जिम्मेदारी किसी और के सर पर न मढ़े। सरकार की जिम्मेदारी थी सरकार की वजह से जाने गई है सरकार की वजह से ऑक्सीजन और दवाइयां नहीं मिलीं। यह पूरी सरकार की जिम्मेदारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+