अखिलेश बोले भाजपा के खिलाफ लिखने वालों की हो जाती है हत्या

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, भाजपा के खिलाफ लिखने पर पत्रकारों की जान चली जाती है, डिजिटल इंडिया की बात करते हैं, लेकिन लिखने पर हो जाती है हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा कि जो पत्रकार भाजपा के खिलाफ लिखता है वह अब सुरक्षित नहीं है। कुशीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

akkhilesh yadav

अखिलेश यादव ने कहा कि एक तरफ तो आप डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं और अगर कोई पत्रकार आपके खिलाफ लिख दे उसकी जान चली जा रही है। बेंगलुरू की एक महिला पत्रकार गौरी लंकेश जिहोंने लिख दिया भाजपा के बारे में, उसकी जान ले ली। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं तो आपके लिए योजना लेकर आया था कि ताकि आपके हाथ में स्मार्ट फोन हो, लेकिन इन लोगों ने इस योजना को छीन लिया। उन्होंने कहा कि हमारी योजना थी कि लोगों को स्मार्ट फोन देते और साथ ही सरकार की तमाम योजनाओं और लाभ को सीधा इस फोन से जोड़ दिया जाता।

भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बेंगलुरू की महिला पत्रकार गौरी लंकेश ने भाजपा के खिलाफ लिखा, लेकिन उनकी हत्या कर दी गई। अखिलेश यादव ने इस बात की ओर भी इशारा किया कि वह भाजपा को 2019 के लोकसभा के उपचुनाव में हराने के लिए विपक्षी दलों क साथ गठबंधन कर सकते हैं। आपको बता दें कि गोरखपुर और फूलपुर में उपचुनाव होने हैं जहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 2014 में लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने थे। लेकिन दोनों के यूपी विधानपरिषद के सदस्य चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+