तीसरे चरण के प्रचार में अखिलेश यादव को याद आई गाय की सुरक्षा

मैनपुरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गायों के लिए अलग से सुरक्षित स्थान बनाया जाएगा, उनके अनाज का खयाल रखा जाएगा।

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मैनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब तीसरे चरण में आप लोगों की जिम्मेदारी है कि सपा की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि साइकिल का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है, लोगों को समाजवादी सरकार पर भरोसा है, हमने बिना भेदभाव के लोगों के लिए काम किया है और लोगों को भरोसा है कि अगर कोई तकलीफ में हैं और उसने फोन मिला दिया तो उसको मदद करने के लिए एंबुलेंस घर पहुंच जाती है।

akhilesh yadav

अखिलेश के भाषण के मुख्य बिंदु

  • हम साइकिल इतनी तेज चला सकते हैं कि ना ये हाथी आसपास आ सकता है और ना ही कमल वाले आ सकते हैं।
  • हमसे कहते हैं कि अनुभव नहीं है लेकिन याद रखना साइकिल तभी सीख पाते हो जब एक बार गिर जाते हो, और तैरना भी तभी सीख पाते हो जब मुंह और नाक पानी में डूब ना जाए।
  • ये इसलिए याद दिला रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश का चुनाव इन लोगों ने खो दिया है।
  • फिरोजाबाद में भी कांग्रेस ने हमें हराया था
  • 84 क्यों याद दिला रहे हैं प्रधानमंत्रीजी, हमें फिरोजाबाद ही याद दिला देते तो अच्छा होता, इतना दूर जाने की क्या जरूरत थी।
  • सरकार बनाने के लिए और सांप्रदायिक ताकतों को हटाने के लिए कांग्रेस के साथ समझौता किया।
  • कांग्रेस के साथ समझौता किया औऱ दिल बड़ा करके उन्हें अधिक सीटें दी।
  • भाजपा के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया है।
  • भाजपा के लोगों को हिसाब देना चाहिए कि कितना कालाधन बैंकों में आया।
  • अच्छे दिन वालों ने कितना तकलीफ में ला दिया लोगों को।
  • सरकार की तरफ से चारे का इंतजाम किया जाएगा, जिससे हमारी गाय सुरक्षित रहें।
  • गायों के खाने पीने के लिए शहरों में व्यवस्था है, लेकिन अन्य जगहों पर भी अलग से इंतजाम किया जाएगा।
  • आने वाले समय में अगर गांव में जानवर बीमार हुए तो डॉक्टर के साथ एंबुलेंस गांव पहुंचेगी।
  • जो थोड़ी बहुत पुलिस में बुराई है, मान लो लेन-देन कर लिया तो आपने शिकायत की तो उसपर भी कार्रवाई होगी और आपका पैसा वापस किया जाएगा।
  • आप जब चाहे 100 नंबर मिला देना, पुलिस पहुंच जाएगी। इस इंतजाम को और बेहतर करना है।
  • हमने पुलिस की भी व्यवस्था शुरु की है और डायल 100 की शुरुआत की।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+