राहुल के साथ दोस्ताना गुजरात तक पहुंचे तो अच्छा है: अखिलेश

मेरठ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुजरात चुनाव को लेकर कहा है कि कांग्रेस के साथ दोस्ताना वहां तक पहुंच जाए तो अच्छा है। रविवार को मेरठ में अखिलेश यादव ने ये बात कही। सपा ने गुजरात की पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बाकी सीटों पर सपा कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देगी।

गुजरात में सपा-कांग्रेस गठबंधन?

गुजरात में सपा-कांग्रेस गठबंधन?

गुजरात चुनाव पर कांग्रेस के साथ पर उन्होंने बताया कि अगर राहुल उन्हें बुलाएंगे तो वो ज़रूर जाएंगे। अपने प्रत्याशियों के लिए तो वो जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वो तो चाहते हैं कि हमारा दोस्ताना गुजरात तक पहुँचे तो अच्छा है। अखिलेश ने प्रेस वार्ता में कहा कि निकाय चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में सपा की कोशिश होगी कि उनकी पार्टी सबसे ज़्यादा सीटें जीतें। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें जनता पर अपनी छाप नहीं छोड़ पायी हैं। लोगो को जो उम्मीदें थीं, उसको तोड़ने का काम सरकारों ने किया।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश ने कहा कि ये सरकार डबल इंजन वाली सरकार है। 7 माह बीत जाने के बाद भी जनता के बीच कोई ख़ुशी की लहर नहीं दौड़ी। किसान के साथ धोखा हुआ उसका कर्ज माफ़ नहीं हुआ। केंद्र सरकार के तीन साल और यूपी के 7 कोई काम नहीं हुआ। अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी से उभर नहीं पाए थे कि जीएसटी ने व्यापारियों को मार दिया। न किसान, न व्यापारी, न मजदूर कोई खुश नहीं है।

ताजमहल मुद्दे पर भी बोले अखिलेश

ताजमहल मुद्दे पर भी बोले अखिलेश

ताज महल पर चल रही सियासी जंग पर अखिलेश ने कहा कि उन्होंने बचपन में भी ताजमहल देखा, उनके अलावा दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति ने भी ताजमहल आकर फोटो खिंचाई। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले इतिहास बदलना चाहते हैं लेकिन बदल नही पाएंगे। अखिलेश ने सीएम योगी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्होंने सुना है कि सीएम 26 अक्टूबर को आगरा जा रहे हैं ऐसे में कितना अच्छा होगा कि वो एक तस्वीर हो जहां सीएम ताजमहल के सामने अपनी फोटो खिंचाए, दुनिया देखेगी और सबसे ज़्यादा खुश सपा ही होगी क्योंकि हमें ताज से सबसे ज़्यादा लगाव है। सपा बसपा के गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि अभी कोई कुछ नहीं कह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+