हरदोई: हादसे का शिकार हुआ अखिलेश यादव का काफिला, 6 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Akhilesh Yadav accident, शुक्रवार दोपहर के समय हरदोई में फरहत नगर रेलवे क्रॉस‍िंग के पास सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के काफिले की कई गाड़ियां हादसे का शिकार हो गई। अखिलेश यादव हादसे में बाल-बाल बच गए।

Akhilesh Yadavs convoy met with an accident, 6 vehicles damaged

Akhilesh Yadav accident, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का काफिला हरदोई जिले में शुक्रवार दोपहर हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अखिलेश के काफिले की 6 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अखिलेश यादव शादी समारोह में शामिल होने हरदोई पहुंचे थे। हादसे में अखिलेश यादव की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां अखिलेश यादव के काफिले में पीछे-पीछे चल रही थीं।

शुक्रवार दोपहर के समय हरदोई में फरहत नगर रेलवे क्रॉस‍िंग के पास सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के काफिले की कई गाड़ियां हादसे का शिकार हो गई। अखिलेश यादव हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसे में कई अन्‍य गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अखिलेश यादव मल्लावां थाना क्षेत्र के बैठापुर गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैसे ही काफिले के वाहन फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तीव्र मोड़ के कारण एक गाड़ी ने ब्रेक लगाया। कार के अचानक ब्रेक लगाने के चलते पीछे से आ रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गईं। इसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। इस टक्कर में छह गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ी। राहत की बात यह है कि, कोई भी शख्स गंभीर तौर पर घायल नहीं हुआ है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसे के बाद के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें चार से ज्यादा गाड़ी क्षतिग्रस्त दिख रही हैं।गाड़ियों के आसपास लोग जमा हैं। साथ ही एंबुलेंस भी वहां पर है। बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त अखिलेश का काफिला क्रॉसिंग पार कर चुका था। काफिले की कई गाड़ियां पीछे रह गईं थी। जो हादसे की शिकार हुईं।

इनमें सवार संडीला कसबे के मोहल्ला टंकी के पास निवासी खािलद के सिर में चोटें आईं। इससे वह लहूलुहान हो गए। उन्हें माधौगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। माधौगंज निवासी नसीम, बिलग्राम के बेरुआ निजाम गांव निवासी मुनेंद्र यादव समेत आधा दजर्न सपा कायर्कताओं को भी चोटें आईं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+