'जब सदमा लग जाता है तो लोग कुछ भी कहते हैं', लाल टोपी वाले बयान पर अखिलेश यादव ने CM योगी को यूं घेरा
Akhilesh Yadav: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'लाल टोपी' को लेकर समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष किया था। सीएम योगी के इस बयान पर अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि आखिर इस रंग से नाराजगी क्या है? वे(योगी आदित्यनाथ) हार के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं इसलिए उन्हें हर जगह लाल रंग दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि लाल रंग भाव का है। हमारे मुख्यमंत्री भावनाओं को नहीं समझ सकते हैं।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार 30 अगस्त को कन्नौज पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाल टोपी वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
अखिलेश यादव ने कहा, 'जब सदमा लग जाता है तो लोग भी कुछ कहते हैं... लाल रंग को समझना होगा। यह लाल रंग क्रांति का है, मेल-मिलाप का है... लाल रंग भाव का है। हमारे मुख्यमंत्री भावनाओं को नहीं समझ सकते हैं।'
इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि ये टोपी उन लोगों के काम भी आ सकती है जो गंजे हों। हमारा लाल रंग खुशी, त्यौहार का है। आखिर इस रंग से नाराजगी क्या है? वे हार के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं इसलिए उन्हें हर जगह लाल रंग दिखाई दे रहा है।
क्या कहा था सीएम योगी आदित्यनाथ ने
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि समाजवादी पार्टी के कारनामों से हर कोई परिचित है। पन्नों को उलटेंगे तो काले कारनामों से इनका इतिहास भरा है। समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले हैं। यह लोग इतिहास की पुनरावृत्ति कर रहे हैं।
गुंडागर्दी, अराजकता, बेटी-व्यापारी की सुरक्षा पर खतरा पैदा करना इनकी पहचान थी। इनका दिखाने वाला और असली चेहरा अलग है। इनकी वजह से सीसामऊ की जनता को उपचुनाव का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications