'...तो अगला भी पिता के ही बारे में बोलेगा', सदन में 'तू-तड़ाक' पर बोले अखिलेश यादव
यूपी विधानसभा के सदन में सीएम योगी के एक बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सपा प्रमुख व उनके पिता ने उन्हें इस तरह की शिक्षा नहीं दी।

Akhilesh Yadav reply to CM Yogi: विधानसभा की एक गरमा गरम बहस में सीएम योगी ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पूर्व मुख्यमंत्री व उनके पिता मुलायम सिंह यादव की उपेक्षा तक का आरोप लगा डाला। सीएम योगी इस बयान पर अब अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर किसी के पिता के बारे में कोई बोलेगा तो स्वाभाविक है कि दूसरा भी पिता के बारे में बोलेगा। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन उनके पिता ने उन्हें ऐसी शिक्षा नहीं दी कि वे किसी के पिता के बारे में इस तरह की टिप्पणी करें।
सीएम के बयान पर अखिलेश का पलटवार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए सदन में कहा, "किसी के पिता के बारे में कोई बोलेगा तो स्वाभाविक है कि दूसरा भी पिता के बारे में बोलेगा। आपने भी बहुत सारी रीति रिवाज नहीं मानी है। वो ठीक नहीं लगेगा कि मैं कुछ कहूं क्योंकि ऐसी शिक्षा नेता जी ने मुझे नहीं दी।"
सपा ने योगी की परंपरा पर उठाए सवाल
समाजपादी पार्टी ने सदन में पार्टी प्रमुख का भाषण शेयर करते हुए लिखा, "योगी जी अपने आपको संत महात्मा योगी कहते हैं। जबकि वे खुद संत महात्मा योगी जैसे आचरण का पालन नहीं करते। जब वे अनैतिक क्रोध ,कुर्सी के लोभ ,अवैध धन की माया और पद के मोह के चक्कर में संस्कृति व परंपराओं को ताक पर रखकर राजनीति करते हैं तो उनके योगीत्व पर सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है"।
यूपी विधानसभा में सोमवार को सीएम योगी ने पूर्वी की सपा सरकार पर अपराधियों और गुंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। इस दौरान उन्होंने सपा पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए थे। मुलायम सिंह यादव के एक बयान का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा की जमकर खिंचाई की थी। बीच में सीएम को सपा प्रमुख ने टोका और पूछा कि चिन्मयानंद किसके गुरु हैं...? इस पर सीएम योगी गुस्से से भर गए और अखिलेश को सीधे निशाने पर लिया था। सीए ने कहा शर्म तो तुम्हें करनी चाहिए, जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications