'जनता से पहले तुमने हमें ही पैदल कर दिया', पीएम के काफिले का वीडियो शेयर कर अखिलेश ने योगी पर कसा तंज
'जनता से पहले तुमने हमें ही पैदल कर दिया', पीएम के काफिले का वीडियो शेयर कर अखिलेश ने योगी पर कसा तंज
लखनऊ, 17 नवंबर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर समाजवादी पार्टी और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के बीच चल रही तकरार थमने का नाम नहीं ले रही हैं। तो वहीं, मंगलवार 16 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कर दिया। लोकार्पण के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सीएम योगी पर तंज कसा है।

बड़े बेआबरू होकर इन सड़कों से हम गुजरे...
दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार (17 नवंबर) को एक वीडियो ट्वीट किया है। ट्वीट किए वीडियो में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैदल चलते हुए नजर आ रहे हैं और सामने पीएम नरेंद्र मोदी की गाड़ी भी साफ देखी जा सकती है। पीएम मोदी की गाड़ी के पीछे पैदल चलते सीएम योगी का वीडियो ट्वीट कर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज किया है। अखिलेश यादव ने लिखा,
तुमने हमारी आवभगत का अच्छा सिला दिया,
जनता से पहले तुमने ही हमें 'पैदल' कर दिया।
बड़े बेआबरू होकर इन सड़कों से हम गुजरे...
Recommended Video
क्या है छह सेकंड के वीडियो में
अखिलेश यादव ने जो वीडियो ट्वीट किया है, वो छह सेकंड का है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पीएम की गाड़ी आगे चल रही हैं और गाड़ी के आस-पास सुरक्षा गार्डों का घेरा है। वहीं, उनके ठीक पीछे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं, जो पैदल चल रहे है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के पैदल चलने और पीएम मोदी के आगे कार में बैठकर जाने को लेकर तंज कसा है।
सपा के काम का श्रेय लेने को मची है 'खिचम-खिंचाई'
इससे पहले अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सांकेतिक उद्घाटन करने की फोटोज ट्वीट की थी। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के काम का श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए टि्वटर पर लिखा है, 'फीता आया लखनऊ से और नयी दिल्ली से कैंची आई, सपा के काम का श्रेय लेने को मची है 'खिचम-खिंचाई'। आशा है अब तक अकेले में बैठकर लखनऊवालों ने 'समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे' की लंबाई का आंकड़ा रट लिया होगा। सपा 'बहुरंगी पुष्पवर्षा' से इसका उद्घाटन करके एकरंगी सोचवालों को जवाब देगी।'
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications