UP News: उपचुनाव में पीडीए को जिताएगी जनता, अखिलेश यादव ने शिक्षक भर्ती मामले पर भी की टिप्पणी
Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आगमन के बाद वे सड़क मार्ग से आजमगढ़ के लालगंज में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने आगामी उपचुनावों को लेकर कहा कि उपचुनाव में जनता पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) को जिताएगी। समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी और इंडिया गठबंधन और पीडीए के लिए बड़ी जीत होगी।"

एयरपोर्ट के बाहर अखिलेश यादव ने 69000 शिक्षक भर्ती मामले में कोर्ट के फैसले के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, "69000 शिक्षक भर्ती मामले में कोर्ट के फैसले के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। 69000 शिक्षक भर्ती का निरस्त होना एक बड़ी जीत है।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह फैसला संवैधानिक अधिकारों को कायम रखता है और सरकार को उनका उल्लंघन करने से रोकता है।
अखिलेश यादव ने पिछले तीन महीनों में पिछड़े समुदायों द्वारा किए गए संघर्षों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों को सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा, "पिछड़ों ने पिछले तीन महीनों में जो संघर्ष किया है, वह सफल होगा।दरअसल, उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं।
इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ताकत साथ मैदान में उतरी हुई है। अभी तक चुनावी माहौल को गरमाने में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई थी।अखिलेश यादव भी अब मैदान में उतर चुके हैं। बहरहाल यह भी जानना जरूरी है कि भारत निर्वाचन आयोग ने मौसम की खराबी और प्राकृतिक आपदाओं के कारण फिलहाल 46 विधानसभा सीट तथा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications