Akhilesh Yadav: महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों को लेकर योगी सरकार पर भड़के अखिलेश, संसद में कर दी बड़ी मांग
Akhilesh Yadav on Maha Kumbh: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ में हुई मौतों को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार बजट के आंकड़े पेश कर रही है, लेकिन महा कुंभ में हुई मौतों का आंकड़ा क्यों नहीं दिया जा रहा?
सपा प्रमुख ने मांग की कि इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए, ताकि कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर सरकार स्पष्ट जानकारी दे सके। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान बोलते हुए उन्होंने यह मुद्दा उठाया।

महाकुंभ की आपदा प्रबंधन जिम्मेदारी सेना को सौंपने की मांग
अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में आपदा प्रबंधन और लापता लोगों की खोजबीन का जिम्मा सेना को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की संख्या, खाने-पीने की सुविधाएं, परिवहन व्यवस्था और मृतकों के आंकड़े संसद में पेश किए जाएं।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, "सरकार लगातार बजट के आंकड़े दे रही है, लेकिन महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े भी दे। मैं मांग करता हूं कि महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर स्पष्टीकरण के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। महाकुंभ आपदा प्रबंधन और खोया-पाया केंद्र की जिम्मेदारी सेना को दी जाए।"
'सरकार ने फूल बरसाए, लेकिन मृतकों को भुला दिया'
अखिलेश यादव ने सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कुछ लोगों की मौत हो गई और उनके शव अस्पताल और मोर्चरी में पड़े थे, तब सरकार ने हेलिकॉप्टर से फूल बरसाने का काम किया। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या यही सनातनी परंपरा है?
#WATCH | Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav says "While the government is continuously giving budget figures, please also give the figures of those who died in Maha Kumbh. I demand an all-party meeting should be called to give clarification about the arrangements for Maha… pic.twitter.com/4UBmAqBtsZ
— ANI (@ANI) February 4, 2025
'JCB और ट्रैक्टर से हटाए गए कपड़े और चप्पलें'
अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि महा कुंभ स्थल पर चप्पलें, कपड़े और साड़ियां बिखरी पड़ी थीं, जिन्हें जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉलियों की मदद से उठाया गया और यह नहीं बताया गया कि उन्हें कहां फेंका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सच्चाई छुपाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और मीडिया में खबरें दबाने के लिए 'प्रलोभन' दिए जा रहे हैं।
'सीएम ने 17 घंटे बाद दी संवेदना'
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने महा कुंभ में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, तब भी यूपी सरकार ने 17 घंटे तक चुप्पी साधे रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सच स्वीकार नहीं करना चाहती और इसलिए मौतों का आंकड़ा छुपा रही है।
अखिलेश यादव ने कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त नहीं की। जब देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की तो 17 घंटे बाद (राज्य) सरकार ने इसे स्वीकार किया। ये वो लोग हैं जो आज भी सच्चाई को स्वीकार नहीं कर सकते..."
#WATCH | Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav says "Uttar Pradesh Chief Minister did not express condolence. When the President and Prime Minister of the country expressed condolence, after 17 hours the (State) government accepted it. These are the people who cannot accept the… pic.twitter.com/4F3ONlYA0l
— ANI (@ANI) February 4, 2025
'दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो'
अखिलेश यादव ने मांग की कि महाकुंभ हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग इस सच्चाई को छुपा रहे हैं, उन्हें भी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि अगर कोई गलती नहीं हुई, तो मौतों के आंकड़े छुपाए क्यों जा रहे हैं?












Click it and Unblock the Notifications