UP News: माता प्रसाद पांडे को बनाया गया नेता प्रतिपक्ष, अखिलेश यादव ने लगाई नाम पर मुहर
UP News: विधानसभा सत्र से ठीक एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेता प्रतिपक्ष के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। अखिलेश यादव ने सपा नेता माता प्रसाद पांडे को नेता प्रतिपक्ष बनाया है।
हालांकि, नेता प्रतिपक्ष की रेस में कई नेताओं के नाम चल रहे थे। लेकिन, अखिलेश यादव ने विधानसभ में अपना उत्तराधिकारी पूर्वांचल से आने वाले ब्राह्मण चेहरा और और सीनियर लीडर माता प्रसाद पांडे को चुना।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने महबूब अली को अधिष्ठाता मण्डल और कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक बनाया है। खबर के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई थी।
इस बैठक में विधायकों ने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जिम्मेदारी छोड़ दी थी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडे के नाम पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी।
जानें कौन हैं माता प्रसाद पांडे
माता प्रसाद पांडे सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक है। माता प्रसाद पांडे इसी सीट से 8 बार विधायक रहे है। वह मुलायाम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
माता प्रसाद पांडे ने 1980 में सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट पर जनता पार्टी से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की। 1985 के चुनाव में लोकदल से विजय प्राप्त की थी। 1989 के चुनाव में जनता दल से विजय प्राप्त किया।
1991 व 1996 के चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा। दोनों चुनाव में यह तीसरे स्थान पर रहे। 2002 के चुनाव में सपा प्रत्याशी के रूप में एक बार फिर जीत हासिल की। 2012 व 2007 के चुनाव में सपा के ही चुनाव चिन्ह से सदन में पहुंचे थे।
हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में वह बीजेपी उम्मीदवार डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी से चुनाव हार गए थे और तीसरे नंबर पर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications