अखिलेश यादव ने ओपिनियन पोल को बताया 'अफीम पोल', बैन के लिए EC पहुंची सपा
लखनऊ, 26 जनवरी: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव को लेकर टीवी पर आने वाले ओपिनियन पोल को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। अखिलेश यादव ने ओपिनियन पोल को ओपियम पोल 'अफीम पोल' कहा है। बुधवार को लखनऊ में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने यह बात कही। समाजवादी पार्टी ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर यूपी चुनाव से पहले टेलीविजन चैनलों पर ओपिनियन पोल के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

अखिलेश यादव ने टीवी पर आने वाले ओपिनियन पोल में भाजपा को बढ़त दिखाए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का जमीन पर इतना विरोध है कि उनके डिप्टी सीएम केशव मौर्य को अपने ही क्षेत्र में विरोध झेलना पड़ा और भगा दिया गया। कई विधायकों को गांव के लोगों के भगा दिया। ऐसे में इनको ओपिनियन पोल नहीं बल्कि ओपियम (अफीम) पोल कहा जाना चाहिए।
सपा ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी
Recommended Video
इससे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले आने वाले ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पटेल ने कहना है कि जनमत सर्वेक्षण मतदाताओं को गुमराह कर रहे हैं और यह चुनाव आदर्श आचार संहिता का भी खुला उल्लंघन है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए टेलीविजन समाचार चैनलों पर आने वाले जनमत सर्वेक्षणों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
रालोद ने भी की रोक की मांग
उत्तर प्रदेश में सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने भी मंगलवार को चुनाव आयोग से सभी प्रकार के जनमत सर्वेक्षणों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। रालोद नेता अनिल दुबे ने कहा कि जनमत सर्वेक्षण मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा कर रहे हैं और इससे स्वतंत्र रूप से मतदान करने की उनकी क्षमता प्रभावित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications