चाचा शिवपाल के बागी तेवर पर बोलने से अखिलेश यादव ने किया इनकार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा पर फिलहाल चुप्पी साध ली है। अखिलेश ने इस विवाद के किनारा करते हुए साफ तौर पर कहा कि मैं समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहता।

आपको बता दें कि अखिलेश यादव सपा के पूर्व सांसद दर्शन सिंह यादव के निधन पर उनके घर शोक जताने पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के बारे में कुछ भी बोलने से बचते दिखे। आपको बता दें कि चाचा शिवपाल ने पहले ही लोकसभा की 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर दिया है। मालूम हो कि समाजवादी पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता शिवपाल यादव ने बागपत में शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अपमानित हुए और उपेक्षित लोगों को एकजुट करके चुनाव लड़ेंगे। शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकते हैं
शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की किस्मत बदलना ही सेक्युलर मोर्चा का उद्देश्य है। किसी भी दल के उपेक्षित जिन्हें अपने दल में सम्मान नहीं मिल रहा हैं चाहे सीनियर हो या जूनियर वो समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकते हैं।
सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था
आपको बता दें कि गुरुवार को शिवपाल यादव ने सभी दलों के बागी नेताओं को खुला निमंत्रण दिया है कि जिन्हें भी सम्मान नहीं मिल रहा और भटक रहे वो उनके साथ शामिल हो सकते हैं।शिवपाल यादव ने ऐसे सभी बागी नेताओं को अपने संगठन समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।
शिवपाल यादव ने कहा कि जिसे भी समाजवादी पार्टी में सम्मानीय स्थान नहीं मिल रहा है वो मेरे साथ आ जाए और समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकता है। ये कयास लगाए जा रहे हैं सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव को भी अपने साथ शामिल कर सकते है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications