लाखों की सवारी, पर खुद की नहीं एक भी गाड़ी! करोड़ों की नेटवर्थ वाले अखिलेश यादव किसकी कार से करते हैं सफर?
Akhilesh Yadav Car Collection: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज, 1 जुलाई को 52 साल के हो गए हैं। 1973 में सैफई में जन्मे अखिलेश, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) और मालती देवी के बेटे हैं। वे 2012 में 38 साल की उम्र में यूपी के सबसे युवा मुख्यमंत्री (Youngest CM of UP) बने थे। फिलहाल वे कन्नौज से सांसद हैं और जनता के बीच खासे लोकप्रिय नेता माने जाते हैं।
अखिलेश यादव के जन्मदिन (Akhilesh Yadav Birthday) पर उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पोस्टर, बधाइयों और रैलियों से माहौल सपा रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस खास मौके पर उनके राजनीतिक सफर के साथ-साथ उनकी संपत्ति और लाइफस्टाइल को लेकर भी खूब चर्चाएं हो रही हैं।

42 करोड़ की संपत्ति, लेकिन एक भी गाड़ी नहीं उनके नाम
myneta.in के मुताबिक, अखिलेश यादव ने 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए शपथपत्र में अपनी कुल संपत्ति (Akhilesh Yadav Net Worth) लगभग 42 करोड़ रुपये बताई थी। खास बात यह है कि उनके पास खुद के नाम पर कोई गाड़ी नहीं दर्ज है, हालांकि वे अक्सर लग्जरी कारों में नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें: बीजेपी से इस्तीफा देने वाले टी राजा कैसे करते हैं कमाई? करोड़ों की नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान!
कौन-कौन सी लग्जरी गाड़ियां होती हैं उनके काफिले में? (Akhilesh Yadav Luxury Car)
हालांकि शपथपत्र में कोई निजी गाड़ी नहीं है, लेकिन कई लग्जरी और पावरफुल गाड़ियां उनके काफिले में देखी जाती हैं:
- मर्सिडीज एमएल 500: करीब 60 लाख की इस एसयूवी में 3.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है और यह उनकी अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली कार मानी जाती है।
- मर्सिडीज जीएलएस 450d / 350 CDI: 3.0 लीटर टर्बो इंजन वाली यह गाड़ी सभी आधुनिक फीचर्स से लैस है।
- वोल्वो XC90: हाई सेफ्टी फीचर्स वाली यह एसयूवी 91 लाख से 1.3 करोड़ रुपये तक की कीमत में आती है।
- टोयोटा लैंड क्रूजर: 4.4 लीटर डीजल इंजन वाली यह गाड़ी करीब 1.2 करोड़ रुपये की है और इसके आराम और ताकत की खूब चर्चा होती है।
- मित्सुबिशी पजेरो: यह 7-सीटर एसयूवी 2.5 लीटर इंजन के साथ आती है और कीमत करीब 29 लाख रुपये है।
- टोयोटा कैमरी: करीब 30 से 40 लाख की यह प्रीमियम सेडान है जो आरामदायक सवारी के लिए जानी जाती है।
अधिकारिक या पार्टी की गाड़ियां, निजी नहीं
इन सभी गाड़ियों को लेकर सबसे दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कोई भी गाड़ी अखिलेश यादव या उनके परिवार के नाम पर रजिस्टर्ड नहीं है। माना जाता है कि ये सभी वाहन या तो सरकार की ओर से दिए गए हैं या फिर पार्टी द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।
डिंपल यादव के नाम भी नहीं है कोई गाड़ी रजिस्टर
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के नाम पर भी कोई गाड़ी रजिस्टर नहीं है। दोनों ही पति-पत्नी गाड़ियों के नाम पर नील हैं लेकिन फिर भी अक्सर लग्जरी गाड़ियों में दिखाई देते हैं।
ये भी पढ़ें: 50 साल के हुए अखिलेश यादव के पास है करोड़ों की संपत्ति, क्या है कमाई का जरिया? सालाना आया जानकर रह जाएंगे दंग!












Click it and Unblock the Notifications