यूपी में चरमराई कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कही ये बड़ी बात
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सवाल उठाये है। अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदेश में आज कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। उसका सबूत शामली की घटना में देखने को मिला है, जहां एक युवक को डायल 100 की गाड़ी से खींचकर मारा डाला गया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
वहीं, अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में प्रदेश के सपा अध्यक्ष के घर पर चोरी होने की बात का जिक्र भी किया है। उन्होंने लिखा है कि शासन और प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही का फायदा आपराधी उठा रहे है। बता दें कि दो दिन पहले सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के सरकारी आवास में चोरों ने ताला तोड़कर फ्लैट में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

शामली की घटना का किया जिक्र
अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में शामली की घटना का जिक्र भी किया है। बता दें कि 27 नवंबर को शामली में डायल 100 की गाड़ी से खींचकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications