Mahakumbh 2025: 'फिल्में टैक्स फ्री.., महाकुंभ में गाड़ियां टोल फ्री क्यों नहीं?', अखिलेश का सरकार पर तंज
Akhilesh Yadav on Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। जिस वजह से प्रयागराज जाने वाली सभी सड़कों पर भारी जाम लगा हुआ है। जगह-जगह गाड़ियां फंसी हुई है। लोग परेशान हो रहे हैं। वाराणसी, लखनऊ, रीवा से प्रयागराज आने-जाने वाले रास्तों में वाहनों की 10-10 किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी हुई है।
इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार से बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर मेरी बात मान लें तो कुंभ आने वाली सड़कों पर जाम की स्थिति ठीक हो सकती है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार (9 फरवरी 2025) को महाकुंभ के दौरान उत्तर प्रदेश में आने वाले गाड़ियों के टोलटैक्स फ्री करने की मांग की। ताकि यात्रा में बाधाएं और ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो सके। मौनी अमावस्या पर दूसरे शाही स्नान के दौरान महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ को लेकर भी अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
'फिल्में टैक्स फ्री हो सकती है तो महाकुंभ में गाड़ियां टोल फ्री क्यों नहीं?'
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ BJP सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, 'अगर फिल्मों को मनोरंजन कर मुक्त किया जा सकता है, तो महाकुंभ के 'भव्य' उत्सव के दौरान वाहनों को टोल मुक्त क्यों नहीं किया जा सकता है। इससे कुंभ मेले में आने वाले लोगों को परेशानी कम होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी। जब फिल्मों को मनोरंजन कर मुक्त किया जा सकता है तो महाकुंभ के दौरान वाहनों को टोल मुक्त क्यों नहीं किया जा सकता?'
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में 41 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
'27 में आएंगे अखिलेश, 32 में भव्य अर्धकुंभ कराएंगे'
इससे पहले समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बारे में भविष्यवाणियां की गई थीं। पोस्टर में दावा किया गया था कि वह 2027 में महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव लाएंगे अखिलेश यादव सीएम बनेंगे और 2032 में एक भव्य अर्धकुंभ का आयोजन करेंगे।
पोस्टर में अखिलेश का चित्र है, जिसमें उन्हें 26 जनवरी को प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र स्नान करते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में कहा गया है, "27 में आएंगे अखिलेश, 32 में भव्य अर्धकुंभ।" कराएंगे विशेष.'' इससे पहले 26 जनवरी को यादव ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications