गोरखपुर अस्पताल में बच्चे दम तोड़ रहे हैं, योगी इज्जतघर रंगने में बिजी: अखिलेश यादव

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से नाकामयाब है। उन्होंने कहा कि जनता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। अखिलेश ने बाराबंकी में शराब के चलते हुई मौतों पर प्रदेश सरकार को जवाब देना चाहिए। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अखिलेश ने ये बातें कहीं। इस दौरान भाजपा के दो पूर्व विधायकों ने भी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।

सैफई से बेहतर महोत्सव करें योगी

सैफई से बेहतर महोत्सव करें योगी

गोरखपुर में महोत्सव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हम तो कला के समर्थक रहे हैं, ऐसे में यूपी सरकार से कहेंगे कि सैफई महोत्सव से बढ़िया करिए। अखिलेश ने कहा कि बेहतर होगा अगर यूपी में कानून व्यवस्था संभालें। प्रदेश की कानून व्यवस्था काफी खराब है। लोगों को पीट पीटकर मारा जा रहा है और पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही, एफआईआर दर्ज हो रही है तो उसे वापस लेने और भुगतने की धमकी दी जा रही है। गोरखपुर में बुखार से लगातार बच्चों की मौत पर अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के जिले में बच्चे बुखार की वजह से जान दे रहे हैं और मुख्यमंत्री इज्जतघर पोतने में लगे हैं।

गठबंधन पर कहा, दोस्त नहीं बदलते हैं हम

गठबंधन पर कहा, दोस्त नहीं बदलते हैं हम

2019 लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग दोस्त नहीं बदलते हैं। ऐसे में गठबंधन की बात होगी तो जरूर बता देंगे। अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा कि सपा अभी संगठन को दुरुस्त करने में लगी हुई है। पहले पार्टी को मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी है, गठबंधन के बारे में बात करना अभी जल्दी होगी।

भाजपा के दो पूर्व विधायक सपा में

भाजपा के दो पूर्व विधायक सपा में

गोरखपुर से सटे कुशीनगर जिले के बीजेपी के दो पूर्व विधायक और बसपा के एक पूर्व विधायक ने इस दौरान सपा की सदस्यता ली। कुशीनगर जिले के नंद किशोर मिश्र सेवरही विधानसभा और शंभू चौधरी नौरंगिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। इन दोनों पूर्व विधायकों ने बीजेपी छोड़कर सपा की सदस्यता ली है। वहीं बसपा के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन भी सपा में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+