प्रदेश को SCAM यानि अमित-मोदी से बचाना है- अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्नाव में जनसभा को किया संबोधित, लोगों से किया वायदा विकास के काम को और बढ़ाएंगे
उन्नाव। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्नाव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने प्रदेश की जनता के लिए बहुत से काम किए हैं, हमने 100 बेड का अस्पताल बनाने का काम किा है, मेरा दावा है कि अगर सबसे जल्दी कहीं 100 बेड का अस्पताल बनकर तैयार होगा तो वह पुरवा विधानसभा का होगा। हमने सरकार में व्यवस्था बदली और कम समय में काम करने का काम किया।

अखिलेश के भाषण के मुख्य अंश
- नेताओं व कार्यकर्ताओं से अपील है कि सपा-कांग्रेस के लोगों को अच्छे वोटों से जिता देना, क्योंकि यही प्रदेश को विकास की ओर लेकर जाएंगे।
- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे बलिया से गाजीपुर तक लोगों को जोड़ेगा।
- अगर स्कैम से प्रदेश को बचाना है तो हमें प्रदेश को मोदी और शाह से बचाना है।
- पीएम ने कहा कि प्रदेश को स्कैम से बचाना है, इसका मतलब बताया समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, अखिलेश और हमारी बुआ जी से बचाना है। लेकिन मैंने कहा जिनका नाम ए व एम से है, हमें भी उन दोनों नामों से बचाना है
- उनसे बचना जिन्होंने कालेधन, भ्रष्टाचार के नाम पर देश को गुमराह किया है।
- उन्नाव के लोगों ने हमेशा समाजवादियों का साथ निभाया है।
- अपना साथी कभी कंजूस नहीं रखना, यह समझौता इसलिए है क्योंकि हम समाजवादी लोग कंजूस नहीं हैं।
- जब नौजवान साइकिल चलाते हैं तो ये हाथ छोड़कर साइकिल चला लेते हैं, लेकिन सोचो अगर इसी साइकिल पर कांग्रेस का हाथ आ गया तो सोचो क्या होगा।
- कांग्रेस को अधिक सीटें इसलिए दी ताकि सपा-कांग्रेस की दोस्ती मजबूत दिखाई दे।
- कुछ लोगों को एक ही पार्टी से मन नहीं भरता है, कांग्रेस के उम्मीदवारों को भी अच्छे वोटों से जिता देना।
- अगर सम्मान की बात कर रहे हैं तो सरकार बनाईए, हम सम्मान देने का काम करेंगे।
- जो काम करेगा, मेहनत करेगा, पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेगा हम उसका सम्मान बढ़ाएंगे।
- कई ऐसे मामले हैं जो हम और विधायक जी ही समझते हैं, क्योंकि राजनीतिक का रास्ता बड़ा टेढ़ा-मेढ़ा होता है
- आजतक हाथी ना बैठे और ना खड़े हुए, इसलिए पत्थर वाली सरकार से सावधान रहना।
- जब भी हाथी वालों की सरकार बनीं उन्होंने बहुत हाथी लगाएं।
- सोचो अगर आपके इलाके में हाथी हुआ और आपके घर में घुस गया तो पूरा घर तोड़ डालेगा।
- हमारे लोगों ने तो अभी मोबाइल चलाना सीखा है,लोग मुश्किल से गाना बजा पाते हैं और पीएम कहते हैं कि मोबाइल से देश को कैशलेस बना दो।
- पुलिस का 100 नंबर शुरु किया, इसे और भी बेहतर बनाएंगे
- बुलंदशहर में भी 100 बेड का अस्पताल बन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications