भाजपा कब्रिस्तान- श्मशान और हम लैपटॉप-स्मार्टफोन की बात करते हैं: अखिलेश यादव

फैजाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम विकास लैपटॉप और मोबाइल फोन की बात करते हैं और वो कब्रिस्तान और श्मशान घाट की बातें करते हैं।

फैजाबाद। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फैजाबाद में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कह कि भाजपा वाले हमपर भेदभाव का आरोप लगाते हैं, जबकि हमने सबका एक साथ बिना किसी भेदभाव के विकास करने का काम किया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा वाले कब्रिस्तान और श्मशान घाट की बातें करते हैं जबकि हम लैपटॉप और मोबाइल फोन की बात करते हैं। ये लोग भाई-भाई को लड़ाना चाहते हैं।

हम लैपटॉप-स्मार्टफोन की बात करते हैं, वो कब्रिस्तान-श्मशान की- अखिलेश

अखिलेश यादव के भाषण के मुख्य अंश

हम कसाब पर बात नहीं करते हैं, हम क से कबूतर पढ़ते हैं, हम कबूतर उड़ाने की बात नहीं कर रहे हैं, हम शांति का संदेश देना चाहते हैं।
हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री हमसे पूछे कि हमने क्या काम किया है और आप बताएं कि क्या काम किया है।
अयोध्या के नाम पर भाजपा वाले पूरे देश में विवाद की बातें करते हैं।
जो बसपा से आता है वह कहता है कि हमसे नगदी ज्यादा मांग ली इसलिए टिकट नहीं दिया जा रहा है।
कितनी नगदी के बाद बसपा के प्रत्याशी टिकट लेकर आए होंगे।
साइकिल तो आपके कमरे में कहीं भी आ जाएगी, बताओ हाथी को कहां रखोगे, कहीं भी घुस गया तो सब बर्बाद कर देगा।
भाजपा-बसपा के लोग मिलकर समाजवादियों को रोकना चाहते हैं।
मायावती ने अपना पूरा वोट 2014 में भाजपा को दे दिया, जिससे भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिली।
अब तो बहुत लंबा भाषण पढ़ने लगी हैं, विकास की बाते करने लगी हैं, लखनऊ में बड़े-बड़े हाथी लगा दिए हैं, लेकिन आजतक हाथी जो बैठे हैं वह बैठे हैं और जो खड़े हैं वह आज भी खड़े हैं।
मैं तो कहता हूं बुआ से सावधान रहना, ये भाजपा से मिली हुई हैं, पहले भी तीन बार रक्षाबंधन मना चुकी हैं।
हमारी बुआ से भी सावधान रहना, कौन नहीं जानता कि जो बुआ हैं कब भाजपा के साथ रक्षाबंधन मना लें।
हम सरकार बनाना चाहते हैं, आप समाजवादियों की मदद कर देना।
भाजपा वाले उलझाने की बात करते हैं, हम श्मशान व कब्रिस्तान की बात नहीं करते, हम लैपटॉप मोबाइल की बात करते हैं।
24 घंटे हमने बिजली दी है, अब क्या भाजपा वाले दिन में घंटे बढ़ा सकते हैं।
हम रमजान और दिवाली की बात नहीं करते, हमने सभी को बिजली देने का काम किया है।
हम कहते हैं पीएम से गंगा मैया, सरयू की कसम खाएं कि हमने बिजली दी है कि नहीं।
क्रिसमस और अन्य त्योहारों में सबसे अधिक बिजली देने का काम किया है।
प्रधानमंत्री को किसी ने गलत खबर दी है, हमने दिवाली और रमजान में बिजली दी है
बताओ अयोध्या और फैजाबाद में 24 घंटे बिजली आ रही है कि नहीं
इन्होंने भाजपा को भी रमजान और दिवाली में बांट दिया
भाजपा वाले आरोप लगाते हैं कि हमने भेदभाव किया है, लेकिन इन्हें इन छात्रों से पूछना चाहिए।
जो नंबर अच्छे पाए हैं उन्हें लैपटॉप देने का काम किया है READ ALSO:अखिलेश यादव ने बताया, आखिर क्यों किया कांग्रेस से गठबंधन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+