Ananya Yadav: तोड़ी गई झुग्गी, किताबों के साथ भागी बच्ची, आज पहुंची लखनऊ, अखिलेश यादव ने की मदद की घोषणा

Ananya Yadav: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में झुग्गी हटाने की कार्रवाई के दौरान अपनी किताबें समेटती आठ साल की बच्ची अनन्या यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उसी बच्ची को सम्मानित किया और उसके भविष्य की शिक्षा का जिम्मा भी उठाने का ऐलान किया।

इस भावुक पल के दौरान अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि प्रदेश में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ दिखावे की योजनाएं चला रही है, जबकि जमीनी हकीकत बहुत अलग है।

akhilesh-supports-ananya-girl-from-viral-video

अखिलेश यादव ने हाल ही में हुई कुछ घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार अब जीरो पर ही आ गई है।

उन्होंने दावा किया कि अब भाजपा के अपने कार्यकर्ताओं को भी न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कई वीडियो क्लिप्स दिखाकर अपनी बात को साबित करने की कोशिश की।

भ्रष्टाचार पर भी साधा निशाना

एक आईएएस अफसर और उसके दलाल के पकड़े जाने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि ये भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि सत्ता का बंटवारा है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब किसी सरकार में इतनी खुली मिलीभगत देखने को मिली है।

सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि एक अफसर अकेले काम नहीं कर सकता, उसके पीछे पूरा तंत्र सक्रिय है। उन्होंने इसे "सिस्टम का मैनेजमेंट" बताया।

90-10 का नया गणित

अखिलेश यादव ने भाजपा के 80-20 फॉर्मूले पर तंज कसते हुए कहा कि यह अब 90-10 हो गया है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अब भाजपा से पूरी तरह नाराज़ है।

उन्होंने कहा कि जब ये वर्ग एक साथ आएंगे तो भाजपा को सत्ता से बाहर होना पड़ेगा। जनता अब जाग चुकी है और उन्हें झूठे वादों से बहकाया नहीं जा सकता। सपा प्रमुख ने कहा कि आज की सबसे बड़ी चुनौती अर्थव्यवस्था की है। उन्होंने पूछा कि जिन लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, उनकी प्रति व्यक्ति आय कितनी है?

अखिलेश ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि देश की आर्थिक हालत क्या है और उसकी नीति क्या है। उन्होंने प्रधानमंत्री से सीखने की सलाह दी कि कैसे अमेरिका अपने नागरिकों की आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है।

वक्फ बोर्ड और इतिहास को लेकर भाजपा पर हमला

वक्फ संपत्तियों पर कब्जे के सवाल पर उन्होंने भाजपा को 'भूमाफिया वाली पार्टी' करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा गोरखपुर और अयोध्या में जमीन कब्जा करने में लगी है।

इतिहास को लेकर छेड़छाड़ पर उन्होंने कहा कि भाजपा अफवाहों के सहारे राजनीति कर रही है। वे बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए लोगों को धर्म और वक्फ के नाम पर भटकाना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने सरकार से मांग की कि अनन्या यादव के परिवार को जीरो पावर्टी योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उसके गांव के हर गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+