खत्म हुए पिता-पुत्र की बैठक, मुलायम ने दिए कई प्रस्ताव
सपा के संग्राम को खत्म करने के लिए अखिलेश-मुलायम की बैठक खत्म, सुलह के लिए मुलायम सिंह ने अखिलेश को दिए कई प्रस्ताव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर सुलह को लेकर पिता-पुत्र में चल रही बैठक खत्म हो गई है, सूत्रों की मानें तो सुलह के लिए मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश के सामने एक शर्त रखी है कि वह खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे जबकि आगामी यूपी चुनावों की कमान उनके हाथों में रहेगी। उन्होंने अखिलेश यादव को यह भी भरोसा दिलाया है कि आगामी चुनाव में जीत के बाद वह मुख्यमंत्री होंगे और वह खुद पार्टी के अध्यक्ष की कमान संभालेंगे।

सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात में मुलायम ने अखिलेश को भरोसा दिया है कि वह सीएम के उम्मीदवार रहेंगे, इसके अलावा उन्होंने अखिलेश से अपील की है कि वह चुनाव आयोग से साइकिल चुनाव चिन्हे के लिए अपनी दावेदारी के दस्तावेज वापस ले लें। इसके लिए उन्होंने अखिलेश को यह भरोसा दिलाया कि आगामी यूपी चुनाव की कमान उनके ही हाथों में होगी और वह ही तमाम प्रशासनिक कार्यों को भी देखेंगे। लेकिन ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या अखिलेश यादव इन शर्तों पर पार्टी के भीतर के संग्राम को विराम देने का फैसला लेंगे या नहीं।
इसे भी पढ़ें-महागठबंधन को लेकर आज दिल्ली में राहुल गांधी से मिल सकते हैं अखिलेश
वहीं सपा के भीतर मचे इस पूरे कोहराम को भारतीय जनता पार्टी ने ड्रामा करार दिया है। केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह पूरा संग्राम पारिवारिक ड्रामा है, चुनावों से पहले यह महज मनोरंजन के अलावा कुछ भी नहीं है। पार्टी के भीतर मचे घमासान पर तमाम सियासी दल भी सपा पर लगातार हमला बोल रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इस लड़ाई को ड्रामा करार देते हुए कहा था कि यह सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए परिवार के भीतर की लड़ाई है।












Click it and Unblock the Notifications