UP By Election: कौन हैं अजीत प्रसाद? जिनको मिल्कीपुर उपचुनाव में अखिलेश यादव ने बनाया प्रत्याशी

UP By Election: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने है। उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी समेत सभी विपक्षी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। इस बीच, खबर सामने आई है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से पार्टी प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।

अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अजीत प्रसाद का नाम पर मुहर लगाई है। आपको बता दें कि अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाने की संभावना पहले से जताई जा रही थी। अब अजीत प्रसाद के नाम पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुहर लगा दी है। आइए जानते है कौन हैं अजीत प्रसाद..?

Ajit Prasad

अजीत प्रसाद कौन हैं?
अजीत प्रसाद को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। अजीत प्रसाद, अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद और 9 बार के विधायक अवधेश प्रसाद के बेटे हैं। अजीत प्रसाद, 2010 से समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है और सपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य भी रहे चुके हैं।

पहला चुनाव लड़ेंगे अजीत प्रसाद
पिछले विधानसभा में अपने पिता अवधेश प्रसाद के लिए वोट मांगने के दौरान काफी सक्रिय हुए थे। उनकी सक्रियता लोकसभा चुनाव के वक्त भी दिखाई दी थी। बता दें कि अखिलेश यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव के वक्त जगदीशपुर सीट से अजीत प्रदास को टिकट दिया गया था।

हालांकि, कांग्रेस से गठबंधन के बाद सपा को यह सीट छोड़नी पड़ी थी। वहीं, अब एक बार फिर अखिलेश यादव ने अजीत प्रसाद को मिल्कीपुर उपचुनाव लड़ने का मौका दिया है। बता दें कि अजीत प्रसाद साल 2022 के वक्त विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर सीट पर सक्रिय हुए थे। अब यह देखना होगा कि अजीत प्रसाद उपचुनाव में कितना कमाल दिखा पाते है।

अवधेश प्रसाद ने किया था ये दावा
आपको बता दें कि अजीत प्रसाद के पिता अवधेश प्रसाद ने 14 अगस्त को ऐसा दावा किया था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 50 सीट भी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

मिल्कीपुर सीट सबसे ज्यादा चर्चाओं में
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। क्योंकि, इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा था और यहां से अवधेश प्रसाद विधायक थे। अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद अब इस सीट पर उपचुनाव होना है। इस बीच, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, सपा मिल्कीपुर उपचुनाव हर हाल में जीतेगी।

इतना ही नहीं, उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि,'चाहे कोई भी आ जाए, दुनिया की कोई ताकत लगा दें...मिल्कीपुर चुनाव में कुछ भी नहीं कर पाएंगे।' इनके पास पुलिस है, सरकार है, पॉवर है...ये उसका नंगा नाच करेंगे। सरकारी धन का, सरकारी धन का..मशीनरी का खुल्लम खुल्ला इस्तेमाल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+