Airtel Free Data Offers: पोस्टपेड यूजर्स अब पा सकते हैं 30GB फ्री डाटा, सिम भी फ्री में घर पर

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद से टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा से उपभोक्ताओं की मौज है। ताजा ऑफर है एयरटेल की तरफ से जो अपने उपभोक्ताओं को 30 GB फ्री डाटा दे रही है। इतनी ही नहीं एयरटेल आपको सिम भी फ्री में घर पर पहुंचाएगा। आइए जानते है क्या है एयरटेल का यह शानदार ऑफर और कैसे इसका फायदा उठाना है..

Airtel Free Data Offers

एयरटेल की वेबसाइट पर करें रजिस्टर

एयरटेल की वेबसाइट पर करें रजिस्टर

एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक एयरटेल अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए 30 जीबी फ्री डाटा ऑफर लेकर आया है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको एयरटेल के शोरूम में जाकर सिम भी नहीं खरीदना। बस एयरटेल की वेबसाइट airtel.in पर जाइए और खुद को रजिस्टर करिए इसके बाद एयरटेल खुद ही सिम आपके घर पहुंचा देगा।

किस प्लॉन पर मिलेगा ऑफर?

किस प्लॉन पर मिलेगा ऑफर?

एयरटेल का यह ऑफर सभी पोस्टपेड प्लान पर लागू है सिवाय 299 रुपये के प्लान को छोड़कर। यानी कि आप एयरटेल का कोई भी प्लान लीजिए आपको उस प्लान के साथ एयरटेल 30 जीबी अतरिक्ट डाटा देगा। एयरटेल ने इसे बोनस 30 जीबी का नाम दिया है जो कि 3 महीने तक वैलिड रहेगा।

हर महीने 10 जीबी की लिमिट

हर महीने 10 जीबी की लिमिट

30 जीबी का यह बोनस डाटा प्लान 3 महीने तक वैलिड रहेगा लेकिन इस ऑफर में एक शर्त है। उपभोक्ता एक महीने में सिर्फ 10 जीबी डाटा ही यूज कर सर सकते हैं। यानी कि एयरटेल आपको हर महीने 10 जीबी डाटा देगा जो 3 महीने तक जारी रहेगा। नए पोस्टपेड ग्राहकों के लिए यह ऑफर कापी लुभावना साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+