ओवैसी ने सीएम योगी को दी चुनौती, 'हिम्मत है तो तोड़िए 5 हत्याओं के आरोपी टेनी का घर'

लखनऊ, 14 जून: प्रयागराज जिले में 10 जून को जुमे की नामाज के बाद हिंसा हुई थी, इस मामले में पुलिस ने जावेद अहमद फर्फ पंप को हिरासत में लिया था। पुलिस ने बताया था जावेद अहमद हिंसा का मास्टमाइंड है। तो वहीं, 12 जून को पीडीए ने कार्रवाई करते हुए जावेद अहमद के दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया गया था। तो वहीं, अब जावेद पंप के घर पर हुई इस कार्रवाई के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है।

Recommended Video

    Uttar Pradesh Violence: Asaduddin Owaisi का CM Yogi को ये चैलेंज ! | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    AIMIM chief Asaduddin Owaisi says Why isnt BJP demolishing Teni home

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुप्रीम जस्टिस बन चुके हैं। वे खुद अपनी अदालत में किसी की पेशी करेंगे और घर तोड़ देंगे। अगर हिम्म्त है तो टेनी (अजय कुमार मिश्रा) का घर तोड़िए, उसपर तो 5 हत्या का मामला है सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी बेल रद्द कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा, अजय टेनी को कुछ नहीं किया गया। अजय का घर है तो नहीं तोड़ा जाएगा, अगर फातिमा का घर है तो तोड़ा जाएगा।

    उन्होंने आगे कहा, यूपी का सीएम, यूपी का चीफ जस्टिस बन चुका है। वो फैसला करेगा कि किसका घर तोड़ना है। आप एक समुदाय के घरों पर बुलडोजर चलाकर, देश के संविधान को कमजोर कर रहे हैं। अदालत को ताला लगा दो। जजों को कह दो कि अदालत न आएं। इतना ही नहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी द्वारा 10 लाख भर्तियों के ऐलान पर भी तंज कसा है। ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार को पिछले 8 सालों में 16 करोड़ नौकरियां देनी थीं, लेकिन अब वे 5-5 लाख नौकरियां देने की बात कर रहे हैं क्योंकि 2024 के आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं। केंद्र सरकार के पास 55 लाख स्वीकृत पद थे, लेकिन केवल 10 लाख नौकरियां दे रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+