VIDEO: क्रिकेट खेलने से मना किया तो बैट से कूच दिया बुजुर्ग का सिर, मौत
आगरा। आगरा के थाना खंडोली इलाके के सेमरा गांव में आज मामूली विवाद के चलते एक व्यक्ति ने बुजुर्ग की क्रिकेट बैट मारकर हत्या कर दी। इस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामूली बात पर की गई हत्या के बाद से घर से कोहराम मच गया है।

दरअसल, मंगलवार को सेमरा कस्बे में शाम को राजेंद्र नाम के बुजुर्ग की क्रिकेट बैट मारकर हत्या कर दी गई। ये हत्या पड़ोस के ही रहने बाले बीकेश नाम के युवक ने की। इस हत्या की सूचना बाद आनन-फानन में स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हत्यारोपी बीकेश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही राजेंद्र की हत्या प्रयुक्त बैट को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक राजेंद्र का बेटा और हत्यारोपी बीकेश दोनों ही क्रिकेट खेल रहे थे। राजेंद्र ने अपने बेटे को क्रिकेट खेलने से मना किया और गालियां भी दी। बस इस के बाद बीकेश को लगा की ये गालियां मुझे दी जा रही हैं। जिसके बाद बीकेश जिस बैट से क्रिकेट खेल रहा था, उसी बैट से राजेंद्र के सिर पर मार दिया। राजेंद्र की उम्र अधिक होने की वजह से वह उसकी मार नहीं झेल सके और तड़प-तड़प कर जान दे दी। फिलहाल गाँव सेमरा में तनाव पूर्ण माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications