बच्ची के बाप ने दंपति से कहा था- इसे पकड़ो जरा पानी पीके आता हूं,​ साल बीत गया पर वो नहीं लौटा

आगरा। एक दंपति डेढ़ साल की बच्ची को लिए उसके माता-पिता की तलाश में भटक रहा है। सालभर पहले उस बच्ची का पिता धोखा देकर बच्ची को दंपति के हाथों में थमा गया था। उसने कहा था-'जरा इस बच्ची को पकड़िए, मैं पानी पीकर आता हूं।' मगर, वह फिर लौटकर नहीं आया। तब से दंपति उस बच्ची के माता-पिता को खोज रहे हैं। जो शख्स बच्ची को देकर गया था, संभवत: वही उसका पिता था। आगरा में रहने वाला दं​पति उस बच्ची के माता-पिता की तलाश करते-करते मैनपुरी पहुंच गया और वहां जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र लिखा।

मजदूर दंपति के पास बच्ची को छोड़ गया वो

मजदूर दंपति के पास बच्ची को छोड़ गया वो

दंपति का कहना है कि हमें इस मासूम बच्ची के माता-पिता नहीं मिल रहे। कृपया इसे उन तक पहुंचाने में मदद करें। यह पूरा मामला दरअसल, आगरा के बिजली घर क्षेत्र से जुड़ा है, जहां थाना सदर बाजार निवासी करुआ कुशवाहा अपनी पत्नी रामवती के साथ 1 साल पूर्व कहीं बाहर जाने के लिए बिजली घर चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहा था, तभी एक शेखर नामक व्यक्ति ने उसे अपनी बच्ची पकड़ा दी थी। शेखर ने कहा था कि जरा पानी पीके आता हूं और वह फिर लौटकर वापस नहीं आया।'

'पहले से ही 4 बेटियां हैं, अब इसे कैसे पालें'

'पहले से ही 4 बेटियां हैं, अब इसे कैसे पालें'

करुआ कुशवाहा और उसकी पत्नी रामवती ने शेखर को बहुत खोजा, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। करुआ का कहना है कि हमारे पास पहले से ही 4 बेटियां हैं और बेटियों को पालने में हम असमर्थ हैं। हम मेहनत-मजदूरी करते हैं और जब ये हुआ तो काम के लिए बाहर जा रहे थे।''

2 दिन पहले अचानक चालू हो गया फोन नंबर

2 दिन पहले अचानक चालू हो गया फोन नंबर

करुआ ने यह भी बताया कि हमें एक नंबर मिला था, हमने उस पर कॉल करके कई बार बात करनी चाही, मगर हर बार फोन स्विच ऑफ आता है। जब 2 दिन पूर्व उसी नंबर पर फोन किया तो उधर से जवाब मिला कि वह मैनपुरी का रहने वाला है। इसी उद्देश्य है हम मैनपुरी पहुंच गए।'

पुलिस थाने में करुआ और उनकी पत्नी

पुलिस थाने में करुआ और उनकी पत्नी

पुलिस ने करुआ की बात सुनी और मदद का आश्वासन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+