Agniveer Bharti 2024: अयोध्या में 24 जून से 2 जुलाई तक होगी भर्ती, 13 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल
Agniveer Bharti 2024: अग्निवीर परीक्षा भर्ती 2024 को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अग्निवीर की आगामी भर्ती अयोध्या जनपद में आयोजित होगी जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अयोध्या जनपद में यूपी के 13 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
यह भारती अयोध्या के डोगरा रेजीमेंट सेंटर ग्राउंड पर मुख्यालय भर्ती क्षेत्र लखनऊ की तरफ से आयोजित की जाएगी। जारी सूचना के अनुसार भर्ती में जिसमें अंबेडकरनगर, सिद्वार्थनगर, सुलतानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कुशीनगर, कौशांबी, संतकबीरनगर, अयोध्या, अमेठी, बस्ती, महाराजगंज व रायबरेली के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित होने वाली आगामी रैली भर्ती को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी और सुना के अधिकारियों के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भर्ती में शामिल होने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।
यह है पूरा शेड्यूल
24 जून- इस दिन अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) श्रेणी के लिए भर्ती होगी। इसमें अंबेडकरनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, कौशांबी, संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या और रायबरेली के युवा हिस्सा ले सकेंगे।
25 जून- अग्निवीर कार्यालय सहायक एसकेटी अग्निवीर तकनीति श्रेणी के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी।
26 जून- अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए अंबेडकरनगर, बस्ती व महाराजगंज जिलों से भर्ती आयोजित होगी।
27 जून- अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए कुशीनगर, कौशांबी, संत कबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिलों के लिए भर्ती आयोजित होगी।
28 जून- अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती के लिए सुल्तानपुर और प्रयागराज आदि जनपदों के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
29 जून- इस दिन अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती के लिए प्रतापगढ़ और अमेठी आदि जनपदों के अभ्यार्थियों को भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा।
30 जून- इस दिन भी दो जनपदों के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती के लिए रायबरेली और अयोध्या जनपद के युवा शामिल हो सकते हैं।
यह सब हो जाने के बाद एक और 2 जुलाई को मेडिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में इस भर्ती में शामिल होने के लिए 13 जनपदों से काफी संख्या में अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य पेयजल और रोशन यदि को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications