VIDEO: छेड़खानी कर भागा युवक ऊंची इमारत से कूदा, देखिए क्या हुआ हाल
छेड़खानी के बाद मनचले को सजा देने के लिए भीड़ ने पीछा किया। वो अपनी बहन के मकान में घुसा और छत पर जाकर वहां से नीचे कूद गया।
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक छात्रा से छेड़खानी करने वाले मनचले की शिकायत पुलिस से करने की बजाय लोग खुद ही उसे सजा देने निकल पड़े और उसे करीब 1 किलोमीटर तक खदेड़ा। मनचला भागते हुये अपनी बहन के मकान में पहुंचा लेकिन उसके पीछे सैकड़ों लोग भी पहुंच गए।

मार के डर से आरोपी ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनचले को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना संस्थान में पढ़ने वाली छात्रा से धीरेन्द्र वर्मा नाम के मनचले ने छेड़खानी की। छात्रा ने जब विरोध किया तो मनचले ने उसे धमकाना सुरु कर दिया । इस पर पीड़िता ने शोर मचाया तो संस्थान के शिक्षक समेत आसपास के लोग आ गए जिसे देख आरोपी स्कूटी में सवार होकर भाग निकला । भीड़ ने भी आरोपी को सबक सिखाने के लिए उसका पीछा किया और वो किदवई नगर स्थित अपनी बहन के घर पहुचा भीड़ घर के बाहर पहुच कर हंगामा करने लगी जिससे डर कर उसने 2 मंजिल से छलांग लगा दी ।
छात्रा के परिजनों ने अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की है। पुलिस का कहना है की अगर छात्रा के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत की जाएगी तो इसके खिलाफ कार्यवाही होगी।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications