मथुरा: मर्डर के बाद शव को घर के बाहर फेंक गए, बगल में था थाना
लोगों का कहना है कि युवक नशे का लती था। हैरानी की बात ये है कि हत्यारों ने जहां शव को फेंका वो जगह पुलिस थाने से चन्द कदमों की दूरी पर है।
मथुरा। शहर के सदर थाना इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गयी। जब एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को बदमाश उसी के घर के बहार फेंक कर आसानी से भाग गए। मृतक की पहचान 24 वर्षीय जोन्टी उर्फ राघव तिवारी पुत्र लोकेंद्र तिवारी के रुप में हुयी है। राघव तिवारी मथुरा के एआरटीओ कार्यलय में संविदा कर्मी था। लोगों का कहना है कि राघव तिवारी नशे का लती था और कई तरह के नशे करता था। वो कल शाम को अपने किसी दोस्त के साथ बाहर गया था।

जब उसके घर वालों ने उसे फोन किया तो उसने बताया की मैं यमुना पार आया हूं। इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि हत्यारों ने जहां शव को फेंका वो जगह पुलिस थाने से चन्द कदमों की दूरी पर है।
जाँच में जुटी पुलिस
जब राघव तिवारी का शव उसके घर के बाहर पड़ा मिला तब लोगों को उसकी हत्या के बारे पता चला। जिसे देख कर परिवार में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications