'Exit Poll की क्रोनोलॉजी समझिए, इसका आधार EVM नहीं DM है', अखिलेश यादव ने कहा निगरानी में चूक न करें

Lok Sabha Election 2024 UP Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान शनिवार को संपन्न हो जाने के बाद Exit Poll द्वारा लोकसभा सीटों के आंकड़े जारी कर दिए गए। एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिखाई जा रही है।

ऐसे में इंडिया गठबंधन के नेताओं का कहना है कि यह एग्जिट पोल भाजपा का है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि एग्जिट पोल पर भरोसा न करें। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी एग्जिट पोल पर सवाल उठाया है।

after-exit-poll-akhilesh-yadav-said-do-not-make-mistake-in-monitoring

रविवार को सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि "एक्ज़िट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए:

- विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके.
- ⁠आज का ये भाजपाई एक्ज़िट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है.
- ⁠इस एक्ज़िट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है.
- ⁠इस एक्ज़िट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलनेवाले शेयर बाज़ार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं.
- ⁠अगर ये एक्ज़िट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपावाले अपनों पर ही इल्ज़ाम न लगाते.
- ⁠भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं.
- ⁠भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है.
- ⁠भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं.

इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।"

इसके बाद अखिलेश यादव ने यह भी लिखा कि "Exit Poll का आधार EVM नहीं DM है। प्रशासन याद रखे जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+