मंगेतर ने पहले बनाए शारीरिक संबंध, फिर मांगने लगा मोटा दहेज, पंचायत में तोड़ा रिश्ता

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे शादी से पहले मंगेतर ने शारीरिक संबंध बना लिए और जब शादी करने का वक्त आया तो मंगेतर ने दहेज की मांग कर दी। हलांकि गांव मे पंचायत हुई तो सबके सामने भी दहेज की बात आरोपी मंगेतर ने बता दी। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मंगेतर समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंगेजमेंट के बाद बनाए संबंध

इंगेजमेंट के बाद बनाए संबंध

दरअसल मामला थाना खुदागंज क्षेत्र का है। पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि पास के गांव दीपपुर निवासी सुराजुददीन से उसकी शादी तय हुई थी। शादी तय होने के बाद मंगेतर फोन पर उससे बात करने लगा। उसके बाद मंगेतर ने उससे मिलने की इच्छा जताई तो उसने भी हां कर दी। उसके बाद मंगेतर ने कहा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और भरोसे मे लेकर मंगेतर ने उसके बाद शारिरिक संबंध बना लिए।

शादी की डेट से पहले मांगने लगा दहेज

शादी की डेट से पहले मांगने लगा दहेज

उसके बाद शादी की डेट फिक्स करने का नंबर आया तो मंगेतर शादी करने से इनकार करने लगा। उसके बाद पीड़िता के परिवार ने मंगेतर के परिजनों को काफी समझाने की कोशिश लेकिन मंगेतर मानने को राजी नहीं हुआ उसके बाद गांव की पंचायत बुलाई गई और उसमें दोनों परिवारों को बुलाया गया। पंचायत में मंगेतर और पीड़िता को भी बुलाया गया। पंचायत में बातचीत का सिलसिला शुरू किया तो मंगेतर ने पंचायत के सामने शादी करने की शर्त ज्यादा दहेज बता दिया।

मंगेतर के खिलाफ केस दर्ज

मंगेतर के खिलाफ केस दर्ज

मंगेतर ने पंचायत मे कहा कि आठ जोड़ी सोने की अंगूठी, आठ जोड़ी पायलें, बुलेट मोटरसाइकिल और बरेली से बना हुआ फर्नीचर दहेज में लेने की बात कर दी। भरी पंचायत मे जब पीड़िता के पिता ने गरीबी का वास्ता देकर दहेज देने से इनकार कर दिया तो मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। उसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी मंगेतर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मंगेतर समेत 6 लोगो के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+