UP में किसानों पर दोहरी मार: कम बारिश तो कहीं बाढ़ बन रही मुसीबत, जानिए क्या कर रही सरकार

लखनऊ, 27 अगस्त: उत्तर प्रदेश का किसान इस समय दोहरी मार झेलने के लिए मजबूर है। एक तरफ जहां कई जिले कम बारिश की वजह से सूखे जैसी स्थिति झेलने को मजबूर हैं तो वहीं यूपी की प्रमुख नदियों के जल स्तर में वृद्धि के कारण 16 जिलों के 600 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। विभिन्न जिलों में गंगा, यमुना, शारदा, घाघरा, चंबल और बेतवा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सरकार एक तरफ जहां सूखे से निपटने में व्यस्त है वहीं दूसरी तरफ बाढ़ के संकट ने चुनौती और बढ़ा दी है। हालांकि अधिकारियों की माने तो बाढ़ से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्य में PAC, NDRF , SDRF की टीमें जुट गई हैं।

योगी आदित्यनाथ

राहत आयुक्त द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 16 जिलों में कुल 1,02,919 लोग प्रभावित हुए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 जिलों में 337 बाढ़ राहत शिविरों की स्थापना की है और बाढ़ प्रभावित गांवों के 10,268 लोगों को इन शिविरों में पहुंचाया गया है। संबंधित जिलों के प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

सबसे ज्यादा हमीरपुर में 114 गांव प्रभावित

आंकड़ों के मुताबिक, यूपी के हमीरपुर जिले में सबसे अधिक 114 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके बाद वाराणसी 107, प्रयागराज 96, जालौन 74, कानपुर देहात 54, इटावा 49, मिर्जापुर 39, आगरा 36, चित्रकूट 20, औरैया 18, फर्रुखाबाद 15, बांदा और कानपुर आठ-आठ, सीतापुर पांच, फतेहपुर चार, बलिया, कासगंज और मऊ एक-एक गांव बाढ़ से जलमग्न हो गए हैं।

पूर्वांचल की कई जिलों में बाढ़ का संकट

यूपी में बदायूं, गाजीपुर और बलिया जिलों में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, औरैया, जालौन, हमीरपुर और बांदा में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। चंबल आगरा में खतरे के निशान से ऊपर और लखीमपुर खीरी जिले के पलियाकलां में शारदा नदी बह रही है।

कई जिलों में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

इसके अलावा यूपी के फर्रुखाबाद, प्रयागराज और वाराणसी जिलों में गंगा खतरे के निशान के पास बह रही थी। इटावा और प्रयागराज जिलों में यमुना का भी यही हाल बना हुआ है। राम गंगा, गंडक, राप्ती, रोहिणी, बेतवा, केन, चंबल और गंडक नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि ये नदियां वहां खतरे के स्तर से नीचे बह रही हैं।

राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं PAC, NDRF , SDRF

राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) को सिद्धार्थनगर, वाराणसी, बहराइच, अयोध्या, बलिया, हमीरपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, जालौन, इटावा और औरैया जिलों में तैनात किया गया है। SDRF को आगरा, झांसी, लखनऊ, वाराणसी, इटावा, प्रयागराज, गोरखपुर, बलिया, जालौन, अयोध्या और मिर्जापुर में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय सशस्त्र पुलिस बल (PAC) की बाढ़ इकाइयों ने राहत और बचाव कार्यों के की कमान संभाल ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+