करंट लगने से मरा बंदर तो अंतिम संस्कार में हुआ सुंदरकांड का पाठ, दिया जाएगा मृत्युभोज
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के पुलिस लाइन करौंदिया मोहल्ले में एक बंदर की कंरट लगने से मौत हो गई। इस पर स्थानीय युवकों ने घटना स्थल से बंदर के शव को उठाया और विधि-विधान से उसका मानवों के जैसा अंतिम संस्कार किया। मानवता का संदेश देता ये संदेश पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया। युवकों का कहना है कि धार्मिक रीति रिवाज से बाद के कार्यक्रम का आयोजन भी रखा है। इस कार्यक्रम में बंदर के लिए तेहरवीं भोज भी दिया जाएगा।

संवादसूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आनें से बंदर की मौत हुई। ये ख़बर जब मोहल्ले के जागरूक नवयुवकों को हुई तो दर्जनों की संख्या में नवयुवक वहां जमा हो गए। घटना स्थल से बंदर के शव को उठाकर वो सभी मोहल्ले के ही एक मैदान में पहुंचे। यहां बारी-बारी सभी नवयुवकों नें श्रमदान करते हुए जमीन में गड्ढ़ा खोदकर बंदर को दफ्न किया।
हिंदू रिवाज से दी अंतिम विदाई
निराला नगर मोहल्ले के सभासद सुधीर तिवारी ने बताया कि हिंदू रीति के अनुसार बंदर को अंतिम विदाई दी गई। मोहल्ले के दर्जनों लोग इस दौरान मौजूद थे। शाम को करौंदिया चौराहा पर सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया है। इसके अलावा इसी चौराहे पर 18 नवम्बर को तेरहवीं कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications