VIDEO: यूपी में BJP की शानदार जीत पर केशव प्रसाद मौर्य ने यूं मनाया जश्न
यूपी में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद लखनऊ में पार्टी कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने देखा कि कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं। उन्होंने भी जश्न का मौका हाथ से जाने नहीं दिया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। होली से पहले ही पार्टी कार्यकर्ता होली के रंग में डूब गए हैं। ढोल-नगाड़े के साथ जमकर कार्यकर्ता जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली हो या लखनऊ, सभी जगह एक जैसी तस्वीरें नजर आ रही हैं। बीजेपी के जश्न में कार्यकर्ता ही नहीं पार्टी के बड़े नेता भी शामिल दिखाई दे रहे हैं। इनमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं।

यूपी में बीजेपी की बड़ी जीत
यूपी में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद लखनऊ में पार्टी कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने देखा कि कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं। उन्होंने भी जश्न मनाने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। इस दौरान बेहद खास वीडियो सामने आया है जब वो खुद कार्यकर्ताओं के साथ होली के रंग में रंगे और झूमते नजर आए। उन्होंने न केवल कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया, कार्यकर्ताओं के साथ ठुमकते भी दिखाई दिए।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य जिस तरह से जश्न मना रहे हैं इसकी वजह भी है। पार्टी के प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करने में उनका बेहद अहम योगदान रहा। प्रदेश में उम्मीदवारों के चयन से लेकर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उन्होंने जमकर मेहनत की। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव से ठीक पहले खास रणनीति बनाते हुए केशव प्रसाद मौर्य को अपना सिपहसालार बनाया। मौर्य उनकी आशा पर खरे भी उतरे हैं। फिलहाल बीजेपी की शानदार जीत के बाद केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी की ओर से सीएम उम्मीदवार के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि इस पर अभी फैसला बीजेपी के संसदीय बोर्ड को करना है। बावजूद इसके बीजेपी के जश्न में केशव प्रसाद मौर्य का ये अंदाज आपको जरुर पसंद आएगा। देखिए खास वीडियो...
WATCH: BJP UP state president Keshav Prasad Maurya celebrates in Lucknow as BJP leading in Uttar Pradesh pic.twitter.com/PkH2RNMAqm
— ANI UP (@ANINewsUP) March 11, 2017












Click it and Unblock the Notifications