एक्सीडेंट के बाद सड़क पर तड़प रहे शख्स की मौत, पुलिस वीडियो बनाते हुए पूछती रही सवाल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुई दर्दनाक घटना एक बार फिर से हमें ये सोचने को मजबूर कर दिया है कि समाज किस हद तक संवेदनहीन हो सकता है। बरेली में एक घायल शख्स अपनी जिंदगी बचाने लिए गुहार लगाता रहा और लोग उसे उसे इलाज के लिए ले जाने के बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। ये शख्स पेशे से एक टीचर है जो अपनी जिंदगी बचाने के लिए पुलिस और पब्लिक से गुहार लगाता रहा लेकिन बेरहम पुलिस और जनता उससे तरह-तरह के सवाल कर वीडियो बनाती रही। आखिर में घायल अध्यापक की अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। अध्यापक की मौत के बाद मदद की गुहार लगाता उसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिशारतगंज- चाड़पुर रोड पर हुआ था हादसा

बिशारतगंज- चाड़पुर रोड पर हुआ था हादसा

घटना सोमवार की है जब बिशारतगंज- चाड़पुर रोड पर तेज़ रफ़्तार से आ रही जेसीबी की टक्कर से प्राइमरी स्कूल का अध्यापक इस्तकार अहमद गंभीर रूप से घायल हो गा था। वह सड़क पर पड़े-पड़े ही राहगीरों और पुलिस से ईलाज की गुहार लगाता रहा लेकिन लोग पीड़ित का वीडियो बनाते रहे जबकि मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजने की जगह सवाल करती रही। बताया जा रहा है कि जेसीबी चालक ने घटना के समय हेडफोन लगा रखा था।

समय से इलाज ना मिलने पर हुई मौत

समय से इलाज ना मिलने पर हुई मौत

समय से इलाज नहीं मिलने के चलते बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को टीचर की मौत गई। शिक्षक संघ ने लापरवाही के चलते हुई टीचर की मौत पर नाराज़गी जताई है। शिक्षक संघ ने पूरी घटना का वीडियो वायरल करके पुलिस और आमजन से कई सवाल किए हैं। जानकारी के मुताबिक इस्तकार अहमद (39 ) मझगंवा ब्लॉक के बहेटा गांव में प्राथमिक स्कूल में अध्यापक थे। मूलता अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा गांव रहने वाले थे। वह विद्यालय बंद करने के बाद फरीदपुर किसी मित्र को देखने के लिए जा रहे थे, लेकिन जैसे ही इस्तकार चाड़पुर तिराहे पर पहुंचे ही थे कि जेसीबी ने सामने से टीचर की स्कूटी को ठोक दिया।

पुलिसवाले वीडियो बनाकर पूछते रहे सवाल

पुलिसवाले वीडियो बनाकर पूछते रहे सवाल

जेसीबी का पंजा इस्तकार के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद जेसीबी चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी ने इस्तकार को इलाज के लिए भेजने की बजाय घायल टीचर से पूछताछ साथ वीडियो ग्राफी शुरू कर दी। वहीं पब्लिक ने भी अपनी संवेदहीनता दिखाते हुए पूरे मामले को अपने कैमरे में कैद करते रहे। वहीं इस्तकार पुलिस और पब्लिक से गुहार लगाता रहा कि पहले उसे इलाज दिला दें लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। लोग यह बताते है घटना के करीब एक घंटे बाद एम्बुलेंस मौके पहुंची तबतक इस्तकार की और हालत ख़राब हो चुकी थी और मंगलवार को टीचर की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+