ADR:यूपी में बीजेपी के 77 MLAs पर आपराधिक मुकदमे, इस पार्टी का विधायक सबसे अमीर

नई दिल्ली, 23 नवंबर: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के 403 सदस्यों में 396 मौजूदा विधायकों का एक विस्तृत सर्वे जारी किया है। एडीआर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 35 फीसदी (140) विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं और 27 फीसदी विधायकों के अपराध से किसी न किसी तरह के संबंध हैं। बीजेपी में सबसे अधिक करोड़पति विधायक हैं। बीजेपी के 304 विधायको में से 235 करोड़पति हैं।

Recommended Video

    Farm Laws के बाद अब CAA वापस लेने की मांग, Jamiat Ulema-e-hind का PM Modi से आग्रह | वनइंडिया हिंदी

    भाजपा के 235 विधायक करोड़पति

    भाजपा के 235 विधायक करोड़पति

    304 विधायकों में से 77 के खिलाफ आपराधिक मामले हैं, जबकि 49 सदस्यीय समाजवादी पार्टी में 18 विधायक भी इसी श्रेणी में आते हैं। बहुजन समाज पार्टी में दो विधायकों का आपराधिक इतिहास है, जबकि कांग्रेस का एक ऐसा सदस्य है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 396 विधायकों में से 313 करोड़पति हैं। 304 विधायकों वाली भाजपा के पास 235 करोड़पति हैं और 49 विधायकों में सपा के 42 करोड़पति हैं।

     गुड्डू जमाली और विनय तिवारी सबसे अमीर MLA

    गुड्डू जमाली और विनय तिवारी सबसे अमीर MLA

    बसपा के पास 15 करोड़पति हैं जबकि कांग्रेस के पास पांच हैं। बसपा में सबसे अमीर विधायक आजमगढ़ से गुड्डू जमाली और गोरखपुर से विनय तिवारी हैं। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा के दो विधायक, जो मंत्री हैं, उनके उपर कर्जा है। वे हैं नंद गोपाल नंदी और सिद्धार्थ नाथ सिंह। कम संपत्ति वाले विधायकों में कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू और भाजपा के धनंजय और विजय राजभर शामिल हैं।

    206 विधायक 25 से 50 वर्ष के आयु वर्ग के

    206 विधायक 25 से 50 वर्ष के आयु वर्ग के

    यूपी में 396 विधायकों में से 95 विधायको की शैक्षिक योग्यता 8वी से 12वीं है। करीब 206 विधायक 25 से 50 वर्ष के आयु वर्ग के हैं जबकि 190 51 से 80 वर्ष के बीच के हैं। एडीआर के समन्वयक संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सर्वेक्षण इसलिए किया गया ताकि लोग अपने विधायकों को जान सकें। उन्होंने कहा कि आम तौर पर हम चुनाव से पहले इस तरह के सर्वेक्षण करते हैं लेकिन वे चरणबद्ध तरीके से किए जाते हैं इसलिए इस बार हमने इसे व्यापक तरीके से किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+