दागी और कम पढ़े-लिखे करोड़पति प्रत्याशियों की 'फौज' लड़ रही चुनाव

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, मिर्जापुर जिले में कई प्रत्याशी दागी और कम पढ़े-लिखे हैं। यहां 19 प्रत्याशी करोड़पति हैं। कई ऐसे प्रत्याशी भी हैं जिनके पास पैनकार्ड नहीं है।मिर्जापुर जिले के प्रत्याशियो

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की पांच विधानसभा सीटों पर प्रदेश की विधानसभा में एंट्री मारने के लिए चुनावी समर में कूदे प्रत्याशियों की असलियत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कुल 72 उम्मीदवारों में 12 प्रत्याशी ऐसे हैं जिन पर आपराधिक मुकदमा पंजीकृत है। यही नहीं, 19 प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो धनबली यानी करोड़पति हैं। इनमें दो प्रत्याशी तो ऐसे है जिनमें एक 13 करोड़ तो दूसरा लगभग 45 करोड़ रुपये के मालिक है।

दागी, कम पढ़े-लिखे करोड़पति कैंडिडेट की 'फौज' लड़ रही चुनाव

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल आठ महिला बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रही हैं। करोड़पतियों की फेहरिश्त में बीजेपी के दो प्रत्याशी दो प्रत्याशी में एक 13 करोड़ और दूसरे 45 करोड़ के मालिक हैं। 18 प्रत्याशी कर्जदार भी हैं। इनमें बीजेपी के चार, बीएसपी के पांच, एसपी-कांग्रेस के एक-एक, निर्दलीय एक-एक शामिल हैं। एडीआर की रिपोर्ट कहती है कि 12 के उपर विभिन्न मुकदमें पंजीकृत हैं। भाजपा के दो, बीएसपी के एक, कांग्रेस के एक, सपा के दो और एक निर्दलीय प्रत्याशी दागी हैं। यही नहीं सपा व निर्दलीय एक-एक प्रत्याशियों पर पांच-पांच एफआईआर हैं। बीएसपी के एक प्रत्याशी पर तीन, बीजेपी के दो, कांग्रेस के एक उम्मीदवार पर दो केस दर्ज हैं। यह जानकारी श्रुति नागवंशी और शिखर प्रशिक्षण संस्थान की संध्या ने जारी किए।

12 हैं कक्षा पांच से आठ पास
2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की नुमाइंदगी करने के लिए हुंकार भरने वाले 12 प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो कक्षा पांच व आठ पास हैं। इनमें एक सपा तो चार निर्दल शामिल हैं और 10 केवल 10 वीं पास हैं। इसमें दो बीएसपी, सपा-एक, एक निर्दलीय शामिल हैं।

26 के पास पैनकार्ड नहीं
विधानसभा चुनाव में 26 ऐसे प्रत्याशी है जिनके पास पैनकार्ड तक नहीं है। यानि 36 प्रतिशत प्रत्याशी चुनाव आयोग को अपने पैनकार्ड का विवरण नहीं दे पाए।

12 प्रत्याशी युवा
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 72 उम्मीदवारों में 12 युवा प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इनकी उम्र 25 से 35 साल के बीच है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+