खुशखबरी: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2013 के लिए एडमिट कार्ड जारी, 8678 अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2013 में चयनित ना होने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। इस भर्ती में एक बार फिर से उन्हें नौकरी मिलने की संभावना दिखने लगी है। हाईकोर्ट के आदेश पर ऐसे अभ्यर्थियों को आखिरकार मौका मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस भर्ती के लिए 8678 अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अब इनके दस्तावेजों की जांच व चिकित्सा परीक्षा होगी। गौरतलब है कि 2013 कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट 16 जुलाई 2015 को घोषित किया गया था। लेकिन, इसमें क्षैतिज आरक्षण को लेकर अभ्यर्थियों ने भर्ती बोर्ड की प्रक्रिया पर सवाल उठाया और हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

हाईकोर्ट के आदेश पर मौका
अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में क्षैतिज आरक्षण के नियम को सही नहीं माना था और नियमतः कार्रवाई करने के आदेश दिया थे। 4 मई 2018 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुक्रम में अब क्षैतिज आरक्षण के चलते चयनित ना होने वाले हजारों अभ्यर्थियों को मौका दिए जाने का फैसला हुआ है। भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती में चयनित ना होने वाले 8678 अभ्यर्थियों को दस्तावेज की समीक्षा व चिकित्सा परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है।
कहां होगी आगे की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस भर्ती के लिए दस्तावेजों की समीक्षा व चिकित्सा परीक्षा के लिए 8 जनपदों का चयन किया गया है। जिसमें इलाहाबाद, आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ व वाराणसी शहर शामिल है। कुल 8678 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की समीक्षा और चिकित्सा परीक्षा हेतु बुलाया गया है। इन सभी को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से प्रवेश पत्र भेजे जा रहे हैं। लेकिन प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। जिन अभ्यर्थियों को किन्हीं कारणों से पोस्ट ऑफिस के माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होता है वह उसे बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आप नीचे दिए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications