UPTET2018: अगर नहीं डाउनलोड कर पाए एडमिट कार्ट तो ऐसे भी दे सकेंगे परीक्षा

इलाहाबाद। 18 नवंबर यानि रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की परीक्षा संपन्न होने जा रही है। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पाए हैं अब वे प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी दिखाकर भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं। लेकिन, अभ्यर्थी को अपने साथ एडमिट कार्ड, फोटो आईडी को अपने साथ लाना पड़ेगा। डीआईओएस ने जानकारी देते कहा कि तमाम अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र संस्थान में जमा होंगे, ऐसे में किसी को दिक्क्त न हो।

admit card not so necessary for uptet 2018 exam

अभ्यर्थी को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट, प्रशिक्षण के किसी भी सेमेस्टर के अंक पत्र की मूल प्रति लेकर आएंगे। साथ ही अपना फोटो पहचान पत्र जिनमें निर्वाचन कार्ड, बैंक पास बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट एवं आधार कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र के रूप में लाना जरूरी होगा।

admit card not so necessary for uptet 2018 exam

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय द्वारा कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नए निर्देश के अनुसार परीक्षा केंद्र पर बाथरूम में एक साथ दो परीक्षार्थी इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। परीक्षा नियामक कार्यालय की ओर से इस बाबत निर्देश जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी को एक-एक करके वॉशरूम जाने की अनुमति देने की जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षक की होगी। यानी परीक्षा के दौरान बाथरूम के पास एक से अधिक परीक्षार्थी को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए अलग से गार्ड की व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़ें- पति के जिंदा होने पर भी इस गांव की पत्नियों को मिल रही है विधवा पेंशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+