वो खुद को बताता था BJP नेता और गाड़ी पर लगाता यूपी सरकार का Logo, अब ढूंढ रहा छिपने का ठिकाना

नई दिल्ली, 07 अगस्त। खुद को भाजपा नेता बताकर महिला महिला पर रौब झाड़ना नोयडा के शख्स को भारी पड़ गया। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया। जबकि नोयडा सांसद महेश शर्मा ने कहा कि श्रीकांत त्यागी को 48 घंटे के अंदर जेल भेजने की बात कही। मामला (Noida Viral Video Case) शासन तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को श्रीकांत त्यागी के 4 करीबी साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पर गई पुलिस टीम को तीन गाड़ियां मिलीं। उनमें से दो मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करते पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया।

सरकारी Logo के दुरुपयोग पर FIR दर्ज

सरकारी Logo के दुरुपयोग पर FIR दर्ज

नोयडा प्रशासन ने श्रीकांत त्यागी जब्त किए गए तीन वाहनों में से एक योटा फॉर्च्यूनर पर यूपी सरकार का आधिकारिक प्रतीक पाया है। सरकारी चिन्ह के दुरूपयोग को लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा है कि श्रीकांत त्यागी को जल्द ही पकड़कर आगे की पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की कुल 4 गाड़ियां को जब्त की हैं। जिनमें एक फॉर्च्यूनर है, जिस पर लखनऊ के नंबर है। इस गाड़ी को जो नंबर दिया गया है वो अपार्टमेंट अंकिता द्विवेदी के नाम से है। जबकि लखनऊ आरटीओ दफ्तर में ये फ्लैट अभिनव वोरा का बताया गया है।

त्यागी की पत्नी और ड्राइवर समेत 4 लोगों से पूछताछ

त्यागी की पत्नी और ड्राइवर समेत 4 लोगों से पूछताछ

महिला का साथ बदसलूकी मामले में वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत त्यागी पर एफआईआर दर्ज हुई थी। मामला दर्ज होने के बाद खुद को भाजपा नेता बताने वाला श्रीकांत त्यागी अब फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी है। मामले में त्यागी की पत्नी और ड्राइवर समेत चार लोगों से पूछताछ की गई है।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आया प्रशासन

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आया प्रशासन

दरअसल, ये पूरा मामला नोयडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी का है। जहां श्रीकांत त्यागी और एक महिला के बीच पार्क में अतिक्रमण को लेकर तीखी नोंक झोंक हुई। आरोप है कि श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ बदसलूकी की। जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद श्रीकांत त्यागी पर एफआईआर दर्ज की गई।

4 टीमों त्यागी को ढूंढने में लगीं

4 टीमों त्यागी को ढूंढने में लगीं

वीडियो में त्यागाी भाजपा का नाम ले रहा है। ये वीडियो पब्लिक में आने के बाद मामला तूल पकड़े लगा तो नोयडा के सांसद महेश शर्मा ने कहा कि 48 घंटे के अंदर श्रीकांत को जेल भेजने काम किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया है। पुलिस 4 टीमें बनाकर दबिश की कार्रवाई की जा रही है।

श्रीकांत त्यागी का भाजपा से संबंध नहीं

श्रीकांत त्यागी का भाजपा से संबंध नहीं

खुद को भाजपा नेता बताने वाले श्रीकांत त्यागी का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने भी कहा कि श्रीकांत बीजेपी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नहीं है। वहीं भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि श्रीकांत त्यागी का बीजेपी से कोई लेना देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+