उन्नाव रेप केस: कांग्रेस का निशाना, मामले के 'असली दोषी' योगी आदित्यनाथ हैं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में उन्नाव रेप मामले के बाद से उबाल आया हुआ है। बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की संलिप्पता के बाद प्रदेश सरकार की मुश्किलें बढ़ गई है। अब तक मामले की लीपापोती करती नजर आ रही बीजेपी सरकार अब बैकफुट पर नजर आ रही है। वहीं विरोधी पार्टी कांग्रेस ने हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उन्नाव रेप मामले के असली दोषी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उन्नाव मामले के असली दोषी तो प्रदेस के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को तत्काल हटाए जाने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता ने एक बयान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की टिप्पणी का हवाला दिया और सीएम आदित्यनाथ पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि पीड़िता ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई, सीएम आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। इस मामले के असली दोषी कोई और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ हैं। आपको बता दें कि इस मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शनिवार को सीबीआई ने उनकी सहयोगी शशि सिंह को हिरासत में लिया है। यह इस मामले में भाजपा विधायक के बाद सीबीआई ने दूसरी गिरफ्तारी की है। सीबीआई महिला शशि सिंह से पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि पीड़िता के परिवार ने लखनऊ में आत्मदाह के समय इस महिला का नाम लिया था। जिसके बाद से इसकी तलाश की जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications