उन्नाव गैंगरेप: पीड़िता को साथ लेकर SIT पहुंची माखी, विधायक समर्थकों ने किया विरोध
उन्नाव। रेप पीड़ित के पिता की मौत के बाद बुधवार को एसआईटी की टीम माखी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित पक्ष से लगभग एक घंटे तक बातचीत की। दूसरी ओर बड़ी संख्या में मौजूद विधायक समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तख्तियां लहराते हुए एडीजी का घेराव भी किया। लगभग साढ़े बारह बजे तक परिजनों ने से बातचीत के पुलिस ने सभी को गांव से उन्नाव भेज दिया।

पीड़ित परिवार को गांव लेकर पहुंच पुलिस
पीड़ित परिवार को प्रशासन और पुलिस सुबह माखी गांव ले आई थी। किसी भी तरह के बवाल की आशंका को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में फोर्स को भी तैनात कर दिया गया था। लगभग 11 बजे एडीजी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार के लोगों से अलग-अलग बात की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह से जिला और पुलिस प्रशासन की है।

मामले की जांच तेजी से हो रही है: एडीजी
एडीजी ने बताया कि गैंगरेप मामले की जांच तेजी से की जा रही है और पहली रिपोर्ट शाम तक मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी। इसके अलावा रेपकांड में जिन घटना स्थलों का जिक्र किया गया है वहां भी टीम जाएगी और जांच करेगी। उन्होंने बताया कि जेल में मौत की जांच गंभीरता से की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

विधायक समर्थकों ने किया हंगामा
विधायक समर्थकों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने थोड़ी सख्ती की। बाद में एडीजी ने विधायक समर्थकों के एक प्रतिनिधि मंडल से बात की। विधायक समर्थकों का आरोप है कि उनके नेता को फंसाया जा रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications